फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Madhya Pradesh: Had food at in-laws' house, then attacked and killed wife with iron axle in character suspicion

Madhya Pradesh: ससुराल में खाना खाया, फिर चरित्र शंका में लोहे के एक्सल से पत्नी पर हमला कर मार डाला 

Fri, 24 Jun 2022 09:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 24 Jun 2022 09:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक ने ससुराल में खाना खाया। बाद में विवाद होने पर पत्नी पर लोहे के एक्सल से हमला किया और उसे मार डाला। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Had food at in-laws' house, then attacked and killed wife with iron axle in character suspicion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सुसराल आए दामाद ने खाना खाने के बाद लोहे के एक्सल से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। युवक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह किया करता था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सीएसपी कैंट से प्राप्त जानकारी के अनुसार कटंगा निवासी संगम उर्फ सोनू पारस की गोराबाजार स्थित अनुराधा कालोनी में सुसराल थी। गुरुवार रात को वह सुसराल भोजन करने आया था। भोजन करने के बाद वह घर के हॉल में बैठकर अपनी पत्नी रूबी पारस उम्र 32 साल के साथ बात कर रहा था। सास-ससुर घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। युवक अपनी पत्नी को पकड़कर दूसरे कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर मारपीट करने लगा। परिजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन युवक ने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने आकर दरवाजा खुलवाया।  देखा कि महिला जमीन पर चित पड़ी थी। उसके सिर में दाहिने तरफ चोट थी। जमीन पर खून फैला था। उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के सिर पर लोहे के एक्सल से हमला हुआ था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed