फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Controversial remarks made by advocate in Madhya Pradesh High Court

MP News: 'यहां चार घंटे से तमाशा चल रहा है', हाईकोर्ट जस्टिस के सामने अधिवक्ता ने दिखाया गुस्सा, जानें मामला

Thu, 27 Mar 2025 10:16 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Mar 2025 10:16 AM IST
सार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन अपील की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता पीसी पालीवाल ने जज के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी। उनका नंबर न आने पर वे नाराज हो गए और न्यायालय की गरिमा के खिलाफ टिप्पणी कर दी।

विज्ञापन
Jabalpur News: Controversial remarks made by advocate in Madhya Pradesh High Court
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक केस के दौरान जज को लेकर एक एडवोकेट की टिप्पणी का एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल क्रिमिनल रिवीजन अपील की सुनवाई को लेकर अपीलकर्ता के अधिवक्ता का नंबर नहीं आने पर वो इस कदर नाराज हुए कि वो ये भूल गए कि वो कोर्ट में हैं और जज के सामने ही भड़क गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भावना हत्याकांड के आरोपियों पर दस-दस हजार का इनाम, भोपाल से धार भागे

विज्ञापन

अधिवक्ता ने हाईकोर्ट में विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि 'इस कोर्ट में चार घंटों से तमाशा चल रहा है, मैं बैठे देख रहा हूं।'  इस टिप्पणी पर जस्टिस अनुराधा शुक्ला की एकलपीठ ने अपीलकर्ता के बयान को न्यायालय के खिलाफ अपमानजनक और अवमानना पूर्ण करार दिया। मामले में एकलपीठ ने आदेश की प्रमाणित प्रति हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को भेजने के आदेश जारी किए और कहा कि चीफ जस्टिस आदेश की प्रति का अवलोकन कर आवश्यक कार्रवाई के संबंध में निर्णय लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उमरिया में नवजात शिशु का अपहरण, पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर मां से मिलाया, आरोपी महिला गिरफ्तार

मले के अनुसार छिंदवाड़ा निवासी राजहंस बगाडे़ तथा विजय की तरफ से क्रिमिनल रिवीजन अपील दायर की गई थी। अपील की सुनवाई के दौरान विगत 22 मार्च को उनके अधिवक्ता पीसी पालीवाल सुनवाई का नंबर न आने को लेकर भड़क गए। उन्होंने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि 'इस कोर्ट में चार घंटों से तमाशा चल रहा है, मैं बैठे देख रहा हूं। हाईकोर्ट जज दूसरी जगह जाकर कहते हैं कि नए जज का अपॉइंटमेंट करो, लेकिन जजेस का हाल तो देखो, जो दिल्ली में यह भी देखा जाए। यहां पेडेंसी बढ़ रही है और हमें हैरेस किया जा किया जा रहा है। मैं आज शाम को जाकर मोहन यादव से बात करूंगा। ये केस 20 बार आ चुका है, बड़ी मुश्किल से आज लिस्ट हुआ है। मैं अपने केस की बहस यहां नहीं करना चाहता, इसे दूसरी बेंच में भेज दीजिए। इस पर जस्टिस शुक्ला ने इस टिप्पणी को अपमानजनक और अनुचित करार देते हुए मामले की सुनवाई को स्थगित कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed