{"_id":"657877ac8372605a8409a973","slug":"lokayukta-team-caught-female-seed-inspector-taking-bribe-in-seoni-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: रिश्वत लेते महिला सीड इंस्पेक्टर को लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा, टैग जारी के लिए मांगे थे 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: रिश्वत लेते महिला सीड इंस्पेक्टर को लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा, टैग जारी के लिए मांगे थे 20 हजार
Tue, 12 Dec 2023 08:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 12 Dec 2023 08:39 PM IST
सार
सहकारी समिति के अध्यक्ष शिवनाथ चंद्रवंशी ने प्रमाणीकरण टैग जारी करने के लिए आवेदन किया था। इसके बदले उनसे रिश्वत मांगी गई थी।
विज्ञापन
तृष्णा चौहान सीड इंस्पेक्टर।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मध्य प्रदेश सीड निगम सिवनी में पदस्थ महिला इंस्पेक्टर को लोकायुक्त की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त ने महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार तान्या बीज उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष शिवनाथ चंद्रवंशी ने प्रमाणीकरण टैग जारी करने के लिए आवेदन किया था। बीज निगम सिवनी में पदस्थ तृष्णा चौहान सीड इंस्पेक्टर ने प्रमाणीकरण टैग जारी करने के लिए 30 हजार की रिश्वत मांगी थी। दोनों के बीच 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।
विज्ञापन
इसके बाद शिकायत समिति के अध्यक्ष ने लोकायुक्त में की थी। लोकायुक्त की टीम ने महिला इंस्पेक्टर को कार्यालय में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। ट्रैप दल में निरीक्षक मंजू तिर्की, निरीक्षक स्वप्निल दास एवं पांच अन्य सदस्य थे। आरोपी महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
