{"_id":"66c758e02dee1ffd6e07e1e1","slug":"loan-from-fake-registry-nine-gang-members-caught-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2022946-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: फर्जी रजिस्ट्री से ले लिया करोड़ों का लोन, एसटीएफ ने गिरोह के नौ सदस्य को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: फर्जी रजिस्ट्री से ले लिया करोड़ों का लोन, एसटीएफ ने गिरोह के नौ सदस्य को किया गिरफ्तार
Thu, 22 Aug 2024 10:48 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 10:48 PM IST
सार
जबलपुर में फर्जी रजिस्ट्री से लोन लेने वाले गिरोहा का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ की टीम ने गिरोह के नौ सदस्यो को गिरफ्तार कर लिया है। इस फर्जीवाड़े में बैंक के पूर्व मैनेजर सहित कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसटीएफ की टीम ने फर्जी रजिस्ट्री से लोन लेने वाले गिरोह के नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक से मिलीभगत कर लोन लेते थे। आरोपियों के कब्जे से फर्जी रजिस्ट्री, नकली सील व अन्य सामग्री जब्त की गई है।
एसटीएफ जबलपुर इकाई के डीएसपी संतोष कुमार तिवारी के अनुसार सुमित काले ने शिकायत की थी कि एक गिरोह द्वारा बैंक में मिलीभगत कर उसकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर लाखों रुपए का लोन लिया गया है। जांच के दौरान टीम ने हिन्दुजा हाउसिंग फाइनेंस कम्पनी से सम्पर्क कर रजिस्ट्री जब्त की। इन रजिस्ट्री की जांच कलेक्ट्रेट कार्यालय से कराई गई। जहां से इसकी पुष्टि हुई कि हिन्दुजा हाउसिंग फाइनेंस कंपनी द्वारा जिन रजिस्ट्री के आधार पर लोन दिया गया है, वह असल में सुमित काले के नाम पर हैं, लेकिन बैंक में गिरवी रखने के लिए उन्हें कूटरचित तरीके से तैयार किया गया है। एसटीएफ में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज होम लोन दिलवाने वाले विकास तिवारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि वह लोगों से असली रजिस्ट्री लेकर संदीप चौबे के जरिए अनीश के पास पहुंचता था। अनीश तथा कलेक्ट्रेट कार्यालय में दलाली करने वाले अनवर असली रजिस्ट्री लखनलाल के स्टूडियो ले जाते थे। लखनलाल फोटोशॉप के माध्यम से फर्जी रजिस्ट्री तैयार करता। इसके बाद उप पंजीयक की फर्जी सील लगाकर सभी आरोपी मिलकर बैंकों में उक्त रजिस्ट्री को गिरवी रख लोन लेते थे।
बैंक मैनेजर और कर्मचारी भी शामिल
इस गिरोह में एक्सिस बैंक का पूर्व मैनेजर अनुभव दुबे भी शामिल था। अनुभव उक्त आरोपियों से मिलीभगत कर अपने बैंक में लोगों के नाम के फर्जी बैंक अकाउंट खोलता। इसी बैंक एकाउंट में फर्जी रजिस्ट्री पर दिए गए लोन की राशि आती थी। अनुभव दुबे ने भी प्रवीण काले की असल जमीन के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इंडिया सेल्टर हाउसिंग फायनेंस से लोन लिया था। गिरोह में जना बैंक का कर्मचारी पुनीत उर्फ राहुल पांडे भी शामिल था, जो अधिकारियों से मिलीभगत कर गिरोह की मदद करता था व जना बैंक से 06 फर्जी रजिस्ट्री पर लगभग एक करोड़ का लोन लिया गया।
विज्ञापन
प्रवीण पांडे बनता था एकाउंट होल्डर
मामले की जांच में टीम ने प्रवीण पांडे उर्फ सोनू को पकड़ा। यह वह आरोपी है जो अलग-अलग नामों से बैंक में फर्जी बैंक एकाउंट खुलवाता था। आरोपी ने सुमित काले और शेख सलीम बनकर बैंक अकाउंट खुलवाए थे। इसमें फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड का उपयोग किया गया था। एसटीएफ ने आरोपियों और बैंक से 10 फर्जी रजिस्ट्री, 4 पेन कार्ड, आधार कार्ड, नकली सील, आरोपियों के मोबाइल, फर्जी रजिस्ट्री बनाने में प्रयोग किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा इस गिरोह द्वारा विभिन्न बैंकों से लगभग 1.75 करोड़ का लोन संबंधी दस्तावेज जब्त किए हैं।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
जांच एजेंसी ने मामले में विकास तिवारी पिता सुनील तिवारी 30 वर्ष निवासी आजाद नगर, संदीप चौबे पिता अशोक कुमार चौबे 34 वर्ष निवासी अनमोल सिटी घाना थाना खमरिया, मोहम्मद अनीस अहमद पिता मो. इदरीश 38 वर्ष निवासी अनमोल सिटी घाना थाना खमरिया जिला जबलपुर, अनवर उर्फ अन्नू पिता मोहम्मद हनीफ उम्र 49 वर्ष निवासी मोतीनाला हॉस्पिटल के पास थाना हनुमानताल, प्रवीण पाण्डेय पिता एसपी पांडेय 41 वर्ष निवासी व्हीएफजे स्टेट, लकी उर्फ लखन प्रजापति पिता स्व. प्रेमलाल प्रजापति 34 साल निवासी 1812 लालघाटी, राजेश डेहरिया पिता रामचरण डहेरिया 37 साल निवासी मानेगांव सिवनी, अनुभव दुबे पिता अरविंद कुमार दुबे उम्र 27 साल निवासी दत्त टाउन शिप तिलहरी, पुनीत उर्फ राहुल पाण्डेय पिता बाबू लाल पाण्डेय 31 वर्ष निवासी पुलिस लाइन कांचघर कुंछबंधिया मोहल्ला थाना घमापुर को हिरासत में लिया है।