फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: truck was filled with cows like straw, two died, caught by police with help of Hindu organization

Jabalpur: ट्रक में भूसे के तरह भरे थे गोवंश, दो की मौत, हिन्दूवादी संगठन के सहयोग से पुलिस ने पकड़ा

Wed, 20 Mar 2024 07:45 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 07:45 PM IST
सार

ट्रक में मवेशियों की तस्करी की जा रही थी। ट्रक में से 38 गाय, 32 बछड़े एवं 10 बेल बरामद किए गए हैं। इसमें दो की मृत्यु हो गई थी। पुलिस एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रक से मिले गौवंशों को कटंगी स्थित गौशाला में भिजवाया गया है।

विज्ञापन
Jabalpur: truck was filled with cows like straw, two died, caught by police with help of Hindu organization
गोवंशीय पशुओं की तस्करी - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

जबलपुर में गोवंश की तस्करी से जुड़ा मामला सामने आया है। इन्हें इस तरह ठूंस कर ले जाया जा रहा था, कि दो मवेशियों की मौत हो गई। कटंगी पुलिस को इस संबंध में हिंदूवादी संगठन ने सूचित किया। पुलिस की नाकाबंदी देखकर ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ट्रक के अंदर से 80 गोवंश बरामद हुए हैं। इसमें से दो की मौत हो गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर गोवंश तस्करों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हिन्दुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सूचित किया कि दमोह से ट्रक में गौ-वंश लेकर तस्कर जबलपुर की तरफ रवाना हुए हैं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक को रोकना चाहा तो चालक कूदकर भाग निकला। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर से 38 नग गाय, 32 बछड़े एवं 10 बेल बरामद किए। इसमें दो की मृत्यु हो गई थी। पुलिस एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा ट्रक से मिले गौवंशों को कटंगी स्थित गौशाला में भिजवाया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज गोवंश तस्करों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है। सूत्रों की मानें तो उक्त गौ-वंशों को जबलपुर के रास्ते महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। पुलिस ट्रक मालिक के संबंध में जानकारी एकत्र कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed