{"_id":"62bbc0009ce2ef6c7842a3f3","slug":"jabalpur-tired-of-being-abused-by-drunken-father-son-took-his-life-by-strangulation-police-caught-him-while-disposing-of-the-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: गाली-गलौज से तंग आकर बेटे ने शराबी पिता की हत्या की, लाश ले जाते समय पुलिस ने रोका तो कहा- लौकी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: गाली-गलौज से तंग आकर बेटे ने शराबी पिता की हत्या की, लाश ले जाते समय पुलिस ने रोका तो कहा- लौकी है
Wed, 29 Jun 2022 02:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:44 PM IST
सार
पनागर के बरझइयां में एक बेटे ने शराबी पिता की गाली-गलौज से तंग आकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने पिता की लाश को बोरी में भरा और ठिकाने लगाने जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
रात्रि गश्त के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जबलपुर में पनागर के बरझइयां में एक बेटे ने शराबी पिता की गाली-गलौज से तंग आकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने पिता की लाश को बोरी में भरा और ठिकाने लगाने जा रहा था। पुलिस ने पूछा तो बताया कि उसमें लौकियां हैं। तलाशी लेने पर हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पनागर थाना प्रभारी आरके सोनी ने बताया कि ग्राम बरझइयां निवासी राम लाल वंशकार (उम्र 50 साल) आदतन शराबी था। अधेड़ शराब के नशे में परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करता था। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे अधेड़ शराब पीकर अपने बेटे अमन (उम्र 25 साल) के साथ गाली-गलौज कर रहा था। उसका छोटा बेटा व बेटी दूसरे कमरे में सो रहे थे। तब अमन ने मां के ब्लाउज से गला घोंटकर पिता की हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद लाश को प्लास्टिक की बोरी में बंद कर युवक उसे ठिकाने लगाने जा रहा था। आधारताल पुलिस ने चैकिंग के दौरान व्हीकल मोड महाराजपुर पर उसे रोका। युवक ने बोरी में लौकी (सब्जी) होना बताया था। शंका होने पर पुलिस ने बोरी खोलकर देखी तो उसमें लाश थी। घटनास्थल पनागर थाने होने के चलते प्रकरण स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मां-बहन को गालियां देता था पिता
आरोपी अमन बंशकार ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पिता आदतन शराबी था। रोज-रोज शराब पीकर घर में मां-बहन को गंदी-गंदी गालियां देता था। मां-बहन पर अश्लीलता के आरोप भी लगाता था। इस वजह से गुस्से में आकर उसने पिता की हत्या कर दी। रामलाल वीकल फैक्ट्री में काम करता था। इस वजह से वह रिछाई में ही रहता था। परिवार से मिलने कभी-कभार ही पनागर बरझाई स्थित घर आता था। इस दौरान शराब पीकर मां-बहन को पीटता था।