फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: The father was beaten to death, then burnt the body in the house itself, the accused son was caught

Jabalpur: पिता की पीट-पीट कर हत्या की फिर लाश को घर में ही जलाया, आरोपी बेटा पुलिस गिरफ्त में

Wed, 20 Jul 2022 09:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Jul 2022 09:53 PM IST
सार

जबलपुर में पीट-पीटकर पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। बेटे ने नशे में वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद घर में ही शव जलाने की कोशिश की। पुलिस ने अधजला शव बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Jabalpur: The father was beaten to death, then burnt the body in the house itself, the accused son was caught
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शराब के नशे में बेटे ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को घर में जला दिया। घटना के समय घर में उसकी वृद्ध मां थी, जिसने घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे छुपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सिहोरा थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे से के अनुसार ग्राम दर्शनी निवासी 62 वर्षीय राजजी कोल तथा उसका छोटा बेटा आदर्श कोल (28) गत रात शराब पीये हुए थे। रात सवा नौ बजे आदर्श अपने दोस्तों को छोड़कर घर लौट था। घर में उसके पिता के अलावा 60 साल की वृद्ध मां कुवारी कोल थी। किसी बात पर बाप-बेटे में विवाद हो गया। बेटे ने आक्रोश में आकर पिता को जमीन में पटक दिया और लात-घूंसे से मारने लगा। मां बीच बचाव करने आई तो बेटा नहीं माना। जिसके बाद वह घर के बाहर ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे छुप गई।
विज्ञापन


इसके बाद बेटे ने दरवाजा बंद कर लिया और महिला अपने पति के चिल्लाने की आवाज सुन रही थी। सुबह होने पर उसने अपने बड़े बेटे को घटना की जानकारी दी और उसके घर जाकर दरवाजा खुलवाया। घर के अंदर खटिया टूटी पड़ी थी और बिस्तर सहित अन्य सामान जला हुआ था। वृद्ध जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके उपर कंबर पड़ा हुआ था। महिला ने कंबल हटाया तो देखा कि उसके पति की लाश जली हुई अवस्था में पड़ी थी। बेटे की मार के कारण वृद्ध की मौत हो गई थी। जिसके बाद बेटे ने शव पर घर के कपड़े डालकर आग लगा दी थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed