फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: State Bar Council has issued QR code for authenticity of documents

Jabalpur: दस्तावेजों की प्रमाणिकता के लिए स्टेट बार कौंसिल ने जारी किया QR कोड, अधिवक्ताओं को होगी सुविधा

Mon, 04 Jul 2022 07:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Jul 2022 07:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश स्टेट बार कौंसिल ने दस्तावेजों में क्यू आर कोड अंकित करने का निर्णय लिया है। इससे जारी दस्तावेजों की सत्यता व प्रमाणिकता आसानी से हो सकेगी।

विज्ञापन
Jabalpur: State Bar Council has issued QR code for authenticity of documents
स्टेट बार कौंसिल ने अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए पहल की है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में अधिवक्ताओं की शीर्ष संस्था स्टेट बार कौंसिल ने अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए पहल की है। बार कौंसिल से जारी होने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सत्यता व प्रमाणिकता के लिए क्यू आर कोड जारी किया गया है। 
विज्ञापन


स्टेट बार कौंसिल की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष मृगेंन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष अहादुल्ला उसमानी, जय प्रकाश मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, नरेंन्द्र कुमार जैन तथा को-चेयरमैन शैलेंन्द्र वर्मा गुड्डा ने स्टेट बार कौंसिल से जारी होने वाले परिचय पत्र, सनद व योजनाओं के प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों में क्यू आर कोड को अंकित कर जारी करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है।
विज्ञापन


स्टेट बार कौंसिल के बीसीआई प्रतिनिधि प्रताप मेहता, कोषाध्यक्ष रश्मि ऋतु जैन, को-चेयरमैन प्रेम सिंह भदोरिया, जय प्रकाश मिश्रा, प्रवक्ता राधे लाल गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य रामेश्वर नीखरा, विवेक सिंह, सुनील गुप्ता, राजेश शुक्ला, जितेंन्द्र शर्मा, राजेश पांडे, राजेश व्यास, दिनेश पाठक आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि स्टेट बार से जारी होने वाले दस्तावेजों में क्यू आर कोड अंकित करने का निर्णय उचित है इससे जारी दस्तावेजों की सत्यता व प्रमाणिकता आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed