{"_id":"62cac1c9866b987ec30a8350","slug":"jabalpur-scindia-attacked-congress-said-congress-peeps-in-its-own-pocket-blaming-evms-is-an-old-habit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: कांग्रेस पर हमलावर हुए सिंधिया, कहा- कांग्रेस खुद के गिरेबान में झांके, दोष ईवीएम पर मढ़ना पुरानी आदत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: कांग्रेस पर हमलावर हुए सिंधिया, कहा- कांग्रेस खुद के गिरेबान में झांके, दोष ईवीएम पर मढ़ना पुरानी आदत
Sun, 10 Jul 2022 05:40 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 10 Jul 2022 05:40 PM IST
सार
कटनी में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार करने के लिए जा रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ देर के लिए जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर रुके। यहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को खुद के गिरेबान में झांकने की सलाह दे डाली।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कांग्रेस जब भी हार सामने देखती है तो ईवीएम से छेड़छाड़ का बहाना बनाने लगती है। ये सब बहाने पुराने हो चुके हैं। कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि आज उसकी हालत ऐसी क्यों है।
यह बात केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जबलपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान कही। कटनी में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार करने के लिए जा रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया कुछ देर के लिए डुमना एयरपोर्ट पर रुके।
मीडिया से चर्चा करते हुए सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि आज उसकी हालत ऐसी क्यों है। साख खुद की खराब हुई है और वह दोष ईवीएम पर मढ़ती है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड मतों से जीत होगी। अभी प्रदेश में जो डबल इंजिन की सरकार है, वह इस चुनाव के बाद ट्रिपल इंजिन की हो जाएगी। सिंधिया ने अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने से वजह से हुई दर्जनों तीर्थ यात्रियों की मृत्यु पर दुख भी जताया।