फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Robbers strangulated a pregnant woman to death, she had fought with accused to save her mangalsutra.

Jabalpur: लुटेरों ने गर्भवती महिला की गला दबाकर कर दी हत्या, मंगलसूत्र बचाने भिड़ गई थी आरोपियों से

Sun, 05 May 2024 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 May 2024 04:44 PM IST
सार

जबलपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लूट के इरादे से एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई, उसका डेढ़ वर्षीय बच्चा और पति देखते रह गए। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Robbers strangulated a pregnant woman to death, she had fought with accused to save her mangalsutra.
पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के माढ़ोताल थानांतर्गत बोलेरो सवार चौधरी परिवार के वाहन पर दो मोटरसाइकिल सवार चार युवकों ने पथराव कर दिया। वाहन को रोकते हुए चालक पति के सिर पर पत्थर से हमला कर बेहोश कर लूटपाट प्रारंभ कर दी। वाहन में सवार गर्भवती महिला ने मंगलसूत्र लूटने का विरोध किया तो आरोपियों ने डेढ वर्षीय बेटे के सामने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या व लूट का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


डीएसपी बीएस गोठरिया के अनुसार रश्मि चौधरी (28) का मायका माढोताल थानान्तर्गत मदर टेरेसा नगर में है। उसकी सुसराल कजरवारा इलाके में है। महिला का पति शुभम चौधरी (30) प्राइवेट जॉब करता है। महिला गर्भवती थी और शनिवार को पाठ बाबा के दर्शन कर पति व डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ बोलेरो गाड़ी में सवार होकर मायके जा रही थी। रात लगभग दस बजे भोला नगर मरघटाई रोड में मोटरसाइकिल सवार चार युवक आए और हाथ देकर उनकी बोलेरो गाड़ी को रोका। युवकों के इशारा देने पर चालक शुभम ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने सिर पर पत्थर मारकर चालक पति को घायल कर दिया। इसके बाद उन्होंने बोलेरो गाड़ी के फ्रंट कांच पर पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर के हमले से कांच पूरी तरह से नहीं टूटा था। आरोपियों ने लूटपाट प्रारंभ करते हुए दो मोबाइल, पर्स में रखे दस हजार रुपये तथा महिला के झुमके लूट लिए। मंगलसूत्र लूटने का महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपियों के खिलाफ हत्या व लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने लगभग डेढ़ दर्जन व्यक्तियों को पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और शीघ्र ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed