फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Police ran one and a half kilometer to catch kidnappers who demanded ransom of 40 lakhs

Jabalpur: 40 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए पुलिस डेढ़ किलोमीटर दौड़ी, जानें मामला

Sat, 11 Mar 2023 11:37 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 Mar 2023 11:37 AM IST
सार

युवक का अपहरण कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में अपरहणकर्ताओं ने पुलिस को खूब छकाया। पुलिस अपहरणकर्ताओं के पीछे करीब डेढ़ किलोमीटर दौड़ लगाई। फिलहाल, पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घेराबंदी कर अपहरणकर्ताओं को पकड़ा।
 

विज्ञापन
Jabalpur Police ran one and a half kilometer to catch kidnappers who demanded ransom of 40 lakhs
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर से युवक का अपहरण कर बदमाशों ने 40 लाख की फिरौती मांगी थी। वारदात के दूसरे दिन रीवा पहुंची जबलपुर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम से मनगवां पुलिस को अवगत कराया। मनगवां पुलिस ने इनपुट मिलते ही घेराबंदी कर न सिर्फ अपहरणकर्ताओं को पकड़ा, बल्कि पीड़ित युवक को भी सकुशल मुक्त करा लिया है।

विज्ञापन


इस दौरान खास बात यह रही कि मनगवां थाना प्रभारी जेपी पटेल ने वारदात को अंजाम देने वाले तीनों बदमाश को पकड़ने के लिए डेढ़ किलोमीटर की दौड़ लगा दी थी। बताते चलें कि पकड़े गए तीनों आरोपी मनगवां क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्हें पूछताछ के लिए जबलपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


घटना पर एक नजर...
घटना जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र की है। राहुलराज सिंह चौहान निवासी शिवनगर थाना गोहलपुर हाल मुकाम बालाजी सिटी पठानी मोहल्ला थाना पनागर जबलपुर अपनी पत्नी उपमा सिंह व बेटे रुद्र के साथ बुधवार को बाइक में सवार होकर गोहलपुर गए थे। वहां से लौटते समय बालाजी सिटी के सामने कुछ परिचित मिल गए। जहां उन्होंने बाइक रोक दी। सभी लोग खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक व कार में सवार होकर आधा दर्जन बदमाश पहुंचे और राहुल राज से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट शुरू कर दी, जिससे बेटा हाथ से छूटकर नीचे गिर गया। बदमाशों ने पीड़ित को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया और रीवा की ओर भाग निकले। कुछ देर बाद ही बदमाशों ने पत्नी के मोबाइल पर व्हाट्सएप कालिंग कर 35 से 40 लाख का इंतजाम करने की हिदायत दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कराई, लेकिन अपहरणकर्ताओं का पता नहीं चला। पीड़िता ने एक बैग में कपड़े भरे और उसके ऊपर 500-500 रुपए की नोट रखकर उसकी फोटो खींचकर अपहरणकर्ताओं को भेजी। इसके बाद महिला को फिरौती की रकम पहुंचाने के लिए जल्द लोकेशन बताने को कहा गया था।

पैर मोच आने के बाद डेढ़ किमी दौड़े थाना प्रभारी...
बदमाशों की तलाश में रीवा आई जबलपुर पुलिस ने रीवा एसपी नवनीत भसीन से संपर्क किया। उन्होंने मनगवां थाना प्रभारी जेपी पटेल के नेतृत्व में टीम गठित कर जबलपुर पुलिस की मदद करने को कहा। जबलपुर व मनगवां पुलिस ने लोकेशन के आधार पर सिरसा गांव में घेराबंदी की।

इसकी भनक लगते ही अपहरणकर्ता राहुल को छोड़कर भागने लगे। थाना प्रभारी जेपी पटेल ने पीछा किया, लेकिन पैर में मोच आ गई। हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और करीब डेढ़ किमी तक अपहरणकर्ताओं का पीछा कर तीन बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाश अपहृत युवक को कार में बैठाए हुए थे और कार झाड़ियों में छिपा दी।

पुलिस ने अपहरण में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...
इनमें सुलभ सिंह उर्फ शुब्बू सिंह निवासी बरैया टोला थाना मनगवां, विपिन सिंह बघेल, व धनजंय सिंह बघेल निवासी छिरहई थाना मनगवां शामिल हैं। तीनों अपहरणकर्ताओं व पीड़ित युवक को लेकर पनागर पुलिस जबलपुर रवाना हो गई है, जिनसे अपहरण में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। इनमें एक आरोपी सुलभ सिंह जबलपुर में रहता था। उसका नाम घटना के दिन ही सामने आ गया था।


बताते चलें कि मुख्य आरोपी सुलभ से पुराना अपराधी है, जिसके विरुद्ध मंगवा थाने में साल 2008 में अपराध पंजीबद्ध है। इतना ही नहीं उसको जानने वाले लोग बताते हैं कि दिल्ली में भी उसका अपराध पंजीबद्ध था। मामले में वह तिहाड़ जेल में भी सजा काट चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed