{"_id":"63aaedf695fe34170c1587fb","slug":"jabalpur-police-raid-in-raiszad-s-party-13-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: रईसजादों की पार्टी में पुलिस की दबिश, पूर्व एएसपी-वरिष्ठ अधिवक्ता-डॉक्टर के बेटों सहित 13 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: रईसजादों की पार्टी में पुलिस की दबिश, पूर्व एएसपी-वरिष्ठ अधिवक्ता-डॉक्टर के बेटों सहित 13 गिरफ्तार
Tue, 27 Dec 2022 06:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 27 Dec 2022 06:37 PM IST
सार
जबलपुर शहर के रसूखदार सफेदपोश व्यक्तियों के रईसजादे अलसुबह तक शराब पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक पूर्व एएसपी, वरिष्ठ अधिवक्ता, डॉक्टर व व्यापारियों के पुत्र हैं।
विज्ञापन
रईसजादे अलसुबह तक शराब पार्टी कर रहे थे।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के रसूखदार सफेदपोश व्यक्तियों के रईसजादे अलसुबह तक शराब पार्टी कर रहे थे। डीजे की आवाज दूर तक सुनवाई दे रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने दबिश देकर 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक पूर्व एएसपी, वरिष्ठ अधिवक्ता, डॉक्टर व व्यापारियों के पुत्र हैं।
सीएसपी गोरखपुर प्रतिक्षा राठौर के अनुसार रितिक अपार्टमेंट में एक निर्माणधीन मकान में सोमवार-मंगलवार की रात तीन बजे तक तेज आवाज में डीजे बजाने तथा शराब पार्टी चलने की शिकायत क्षेत्रीय नागरिकों ने की थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपार्टमेंट में दबिश दी। पुलिस टीम को आते देख पार्टी में शामिल युवती व कुछ युवक भाग गए।
पुलिस ने दबिश के दौरान 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में राहुल तिवारी निवासी संजीवनी नगर, प्रणित नागरथ, राजेन्द्र सिंह राजपूत, राहुल खरे, रोहित खरे, शोभित आनंद, अक्षत कुमार, अर्पित अग्रवाल, अनुज अवस्थी सहित अन्य के खिलाफ आबकारी एक्ट तथा कोहताल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बड़ी संख्या में शराब की बोतल व डीजे जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार दबिश के दौरान सेवानिवृत्त एएसपी के पुत्र राहुल ने पुलिस दल पर दबाव बनाने का प्रयास किया। इसके अलावा अन्य रईसजादों ने भी अपने पिता का रसूख दिखाकर बचने का प्रयास किया। पुलिस दल जब दबाव में नहीं आया तो राहुल हाथ जोड़कर उनसे पिता से बात करने का आग्रह करने लगा। पुलिस टीम सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाई और आवश्यक कार्रवाई की।