फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Ordinance Factory Blast 13 People Injured 2 Died in Explosion Madhya Pradesh News in Hindi

MP News: जबलपुर की खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्टरी में भयानक विस्फोट, 13 लोग हुए बुरी तरह घायल; दो की मौत

Tue, 22 Oct 2024 03:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 22 Oct 2024 03:24 PM IST
सार

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर के खमरिया स्थित ऑर्डिनेंस फैक्टरी में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। फैक्टरी में जबरदस्त धमाका हुआ है। इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत की खबर है।

विज्ञापन
Jabalpur Ordinance Factory Blast 13 People Injured 2 Died in Explosion Madhya Pradesh News in Hindi
फैक्टरी में धमाका - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जबलपुर के खमरिया स्थित सेना की आयुध फैक्टरी में मंगलवार सुबह जबरदस्त धमाका हुआ। धमाके में दो कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि 13 गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि हादसा 30 साल पुराने रूसी बम की रिफिलिंग करते समय हुआ। बम फट गया। घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


यह धमाका आयुध निर्माणी खमरिया के एफ-6 अनुभाग में हुआ। मंगलवार सुबह रूसी पेचोरा बम बॉयल्ड आउट करते समय फायर हो गया। जिस समय ब्लास्ट हुआ उस वक्त भवन में लगभग 12 से 15 लोग काम कर रहे थे। सभी लोग घायल हो गए हैं। घायलों को महाकौशल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जबलपुर के पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे तेज धमाका के साथ ब्लास्ट हुआ। बिल्डिंग में काम कर रहे घायल रणधीर एवं श्याम ठाकुर को एंबुलेंस से इलाज हेतु ओएफके अस्पताल ले जाया गया था। बिल्डिंग में कार्यरत तीसरा व्यक्ति एलेक्जेंडर टोप्पो का सुराग नहीं मिला पाया था। तलाश करने पर फैक्टरी के बाउंड्री वॉल के करीब 300 मीटर के दायरे में अलग-अलग टुकड़ों में उसका शव मिला, जिसके सिर के भाग में बाल एवं कान से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। उपचार के दौरान रणधीर कुमार ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

बम को उबाल कर निकाल रहे थे
पूरे मामले को लेकर आयुध निर्माणी खमरिया से जुड़े अधिकारी आनंद शर्मा ने कहा कि रूसी पेचोरा बम को उबालकर निकाला जा रहा था। यह करीब 30-40 साल पुराना बम है। हम काफी समय से उबालकर निकालने की प्रक्रिया कर रहे थे। विस्फोट वहीं हुआ। धमाके की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।


भाप से सफाई के दौरान फटा बम
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैक्टरी की इस बिल्डिंग में नौसेना में उपयोग होने वाले बम की रिफिलिंग की जा रही थी। इस दौरान भाप से बम की सफाई करने के दौरान यह घटना घटित हुई। ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। घटना के बाद फैक्टरी के फायर बिग्रेड तथा सुरक्षाकर्मी राहत व बचाव कर्म में जुट गए थे। उन्होंने ब्लास्ट व मलवे में दबने से घायल कर्मचारियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवा।

मृतकों के नाम
एलेक्जेंडर टोप्पो निवासी तमेरा मोहल्ला घमापुर
रणधीर कुमार की महाकौशल अस्पताल में मौत
 
घायलों के नाम
कृष्ण पाल, श्यामलाल ठाकुर, चंदन कुमार, कुमार गौतम, 
सुनील कुमार, उमेश मौर्य, प्रवीण पटेल का अस्पताल में इलाज जारी है। जबकि रामबिहारी, एसके मंडल, प्रदीप कुमार, राहुल सिंह, नंदकिशोर, रिपू कुमार, साईमन एंथोनी, अभिषेक आनंद को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

खमरिया कारखाने में पूर्व में हुए बड़े हादसे
जनवरी 2002 में ब्लास्ट के कारण बिल्डिंग के परखच्चे उड़े
अप्रैल 2002 में ब्लास्ट के कारण दो कर्मयारियों की मौत
साल 2015 में हुए ब्लास्ट में 13 कर्मचारी हुए थे घायल
साल 2017 में हुए ब्लास्ट में ब्लास्ट के कारण बिल्डिंग के परखच्चे उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed