फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   On the matter of ten rupees, the young man was publicly beaten up, dragged on the road

Jabalpur: दस रुपये की बात पर युवक को सरेआम पीटा, सड़क पर घसीटा, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Sat, 23 Jul 2022 04:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 04:29 PM IST
सार

घटना गुरुवार रात गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिपुरी चौक की है। एक युवक के साथ बुरी तरह मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने दो नाबालिग समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़ित युवक के पड़ोसी हैं।

विज्ञापन
On the matter of ten rupees, the young man was publicly beaten up, dragged on the road
युवक को घसीटने का वीडियो वायरल हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक के साथ बुरी तरह मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। विवाद दस रुपये की बात पर हुआ था। मारपीट और युवक को घसीटे जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिपुरी चौक की है। वीडियो सामने आने के बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने दो नाबालिग समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पीड़ित युवक के पड़ोसी हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक छोटू साहू ऑटो ड्राइवर है। उसका कहना है कि वह दुकान पर सामान लेने गया था। उस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उसके साथ विवाद किया। इसके बाद वह घर चला गया। बाद में आरोपियों ने उसे फोन कर घर से बुलाया। फिर उसके साथ मारपीट करते हुए वीडियो बनाया। पुलिस ने काली कोरी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोगों ने बताया कि नशे में धुत छोटू 10 रुपये लेकर गढ़ा थाने के सामने मौजूद दुकान पर पहुंचा। यहां 50 रुपये का कुछ सामान खरीदा। वह 10 रुपये देकर जाने को था। दुकानदार ने जब उससे पैसे मांगे, तो गाली-गलौज शुरू कर दी। दुकान के पास खड़े काली कोरी समेत तीन लोगों ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद दुकान पर मौजूद तीन लोगों ने उसे जमकर लात-घूंसे मारे। यही नहीं, उसे कपड़े उतारकर उसे सड़क पर भी घसीटा। लड़के को इतना पीटा कि वह मरणासन्न हालत में पहुंच गया। दुकानदारों ने उसे सड़क पर घसीटा और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसने की कोशिश भी की। तीसरे शख्स ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने काली कोरी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed