{"_id":"6648445081c81448f300dddb","slug":"jabalpur-news-truck-overturns-on-bike-rider-after-hitting-government-vehicle-one-dead-and-three-injured-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: शासकीय वाहन को टक्कर मारकर बाइक सवार पर पलटा ट्रक, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: शासकीय वाहन को टक्कर मारकर बाइक सवार पर पलटा ट्रक, एक की मौत, तीन घायल
Sat, 18 May 2024 11:31 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 18 May 2024 11:31 AM IST
सार
नागपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक के सामने एक स्कूटी आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक का चालक नियंत्रण खो बैठा और शासकीय वाहन को टक्कर मारते हुए बाइक सवार पर पलट गया। जिसके नीचे दबने से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबलपुर में सड़क हादसा
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्रांतर्गत चरगवां के जोधपुर पड़ाव मोड़ पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
दरअसल, नागपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक के सामने एक स्कूटी आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक का चालक नियंत्रण खो बैठा और शासकीय वाहन को टक्कर मारते हुए बाइक सवार पर पलट गया। जिससे बाइक सवार बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर के साथ एक अन्य को भी चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तिलवारा पुलिस ने बताया कि नागपुर की ओर से ट्रक क्रमांक यूपी-72 एटी-2657 में मैदा लोड कर चालक जबलपुर की ओर आ रहा था। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही वह चरगवां के समीप जोधपुर पड़ाव के समीप पहुंचा, उसी समय सामने एक स्कूटी चालक आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने वाहन मोड़ दिया। ट्रक की रफ्तार तेज थी, जिससे वह समीप से गुजर रहे एक शासकीय वाहन बुलेरों को टक्कर मारते हुए पलट गया। जिससे उसके पास से गुजर रहा बाइक सवार रवि झारिया (52) उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक पलटने से उसका चालक और क्लीनर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बोलेरो चालक को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
क्रेन बुलवाकर हटवाया गया ट्रक
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। वाहन के रोड पर पलटने से नागपुर हाईवे मार्ग पर दोनों ओर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए क्रेन की मदद से ट्रक और रोड पर फैली मैदा की बोरियों को हटवाने को हटवाया। जिससे एक घंटे तक मार्ग में जाम की स्थिति रहीं।
