फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News Dispute between two communities stone pelting continued for an hour

Jabalpur: दो समुदाय में विवाद, एक घंटे तक चला पथराव, स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

Mon, 03 Jun 2024 08:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Jun 2024 08:01 PM IST
सार

दो समुदायों में विवाद के दौरान एक घंटे तक पथराव हुआ। वहीं, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन
Jabalpur News Dispute between two communities stone pelting continued for an hour
विवाद के दौरान पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में ओमती थाना एरिया अंतर्गत रविवार रात लगभग 11.30 बजे दो समुदाय के बीच हिंसक टकराव हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। दोनों पक्षों की तरफ से लगभग एक घंटे तक पथराव किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घटना के बाद पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। आधा दर्जन थानों की पुलिस दल-बल के साथ उपस्थित थे।

विज्ञापन


ओमती थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्णा सोनकर निवासी भरतीपुर तथा राहुल यादव निवासी उड़िया मोहल्ला के बीच विवाद चल रहा था। दोनों के बीच गत रात आपसी रंजिश के कारण झगड़ा हो गया था, जिसमें दोनों को चोट आई थी। विवाद की जानकारी मिलने पर दोनों पक्ष एकत्र हो गए और पथराव प्रारंभ कर दिया। दोनों पक्षों ने एक लगभग एक घंटे तक पत्थरबाजी की, जिससे सड़क पर खड़े कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पथराव की घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर ओमती पुलिस सहित आधा दर्जन थाने के बल पहुंच गया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित करने में पुलिस को दो घंटो का समय लगा। पुलिस ने शिकायत पर दोनों पक्षों के लगभग 20-20 नामजद आरोपियों तथा अन्य के खिलाफ बलवा व मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed