फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News Attack on prisoner undergoing treatment in hospital admitted in medical hospital

Jabalpur News: अस्पताल में इलाज करा रहे कैदी पर हमला, मेडिकल अस्पताल के वार्ड नंबर सात में था भर्ती

Thu, 04 May 2023 06:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 May 2023 06:16 PM IST
सार

Jabalpur News: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में इलाज करा रहे एक कैदी पर हमला हुआ है। कैदी जबलपुर में स्थित एनएससीबी मेडिकल कॉलेज में इलाज करवा रहा था।

विज्ञापन
Jabalpur News Attack on prisoner undergoing treatment in hospital admitted in medical hospital
मेडिकल अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हत्या का प्रयास के अपराध में जेल में निरूध्द आरोपी को उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान युवक पर उसके विरोधी ने अस्पतान में चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से युवक को पैर में चोट आई है।

विज्ञापन


गढा थाना प्रभारी राकेश तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कछपुरा थाना लार्डगंज निवासी लकी पटेल को जेल से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर सात में भर्ती करवाया गया था। युवक ने संजीवनी नगर निवासी बडड् पटेल के घर पर फायरिंग की थी। पुरानी रंजिश के कारण बड्डू पटेल तथा हर्ष यादव सुबह साढे सात बजे अस्पताल आए और उपचार करवा रहे युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


सुरक्षा में तैनात जेल कर्मी केके पटेल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। युवक के पैर में चाकू से दो प्रहार कर आरोपी युवक भाग गए। जेल पहरी की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed