फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Neighbors caught the maid who entered the doctor's house with the intention of robbing.

Jabalpur: लूट के इरादे से साथियों के साथ डॉक्टर के घर में घुसी नौकरानी, शोर सुनकर पड़ोसियों ने चार को पकड़ा

Wed, 28 Feb 2024 04:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 28 Feb 2024 04:14 PM IST
सार

15 साल पहले काम कर चुकी नौकरानी ने सेवानिवृत्त डॉक्टर दंपती के घर लूट का षड्यंत्र रचा। घर में घुसने के बाद चारों आरोपियों ने वृद्ध महिला डॉक्टर पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Jabalpur: Neighbors caught the maid who entered the doctor's house with the intention of robbing.
डॉक्टर दंपती के घर में लूट की साजिश। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सेवानिवृत्त डॉक्टर दंपती के घर पूर्व नौकरानी अपने तीन साथियों के साथ लूट करने पहुंची। डॉक्टर दंपती की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। उन्हें देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। लोगों ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


अधारताल थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद नगर में सेवानिवृत्त डॉ. जी एल निगम तथा उनकी पत्नी डॉ. रेनू निगम रहती हैं। डॉक्टर दंपती अकेले रहते हैं और बेटे विदेश में निवासरत हैं। डॉक्टर दंपती के घर लगभग 15 साल पहले रेणु प्रजापति नामक महिला काम करती थी। वह जम्मू में जाकर राजकुमार भगत नामक युवक के साथ रहने लगी थी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे राजकुमार भगत, रेणु प्रजापति, उसका भाई अर्जुन प्रजापति निवासी कर्वी निवासी तथा एक नाबालिग किशोर लूट करने के उद्देश्य से डॉक्टर दंपती के घर में घुस गए। डॉ. निगम अपनी क्लीनिक जाने के लिए तैयार हो रहे थे। घर में घुसने के बाद चारों आरोपियों ने वृद्ध महिला डॉक्टर पर हमला कर दिया। उनकी आवाज सुनकर डॉ. निगम बहार आए और चारों आरोपियों के देखकर उन्होंने मदद के लिए गुहार लगाई। शोर सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। लोगों को एकत्र होता देखकर आरोपियों ने पड़ोसियों के घर कूदकर भागने का प्रयास किया। लोगों ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed