Jabalpur Municipal Election Result Live: कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी बहादुर 44 हजार से ज्यादा वोटों से जीते, भाजपा 44 और कांग्रेस 26 वार्डों में जीती
{"_id":"62d35e4c7457f254286310f9","slug":"jabalpur-municipal-corporation-election-result-2022-live-updates-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Municipal Election Result Live: कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी बहादुर 44 हजार से ज्यादा वोटों से जीते, भाजपा 44 और कांग्रेस 26 वार्डों में जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 17 Jul 2022 08:23 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 17 Jul 2022 08:23 PM IST
खास बातें
जबलपुर नगर निगम के महापौर की कुर्सी भाजपा के हाथों से चली गई है। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भाजपा के जितेंद्र जामदार को हरा दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:23 PM, 17-Jul-2022
कांग्रेस के महापौर पद पर उम्मीदवार जगत बहादूर सिंह अन्नू ने 44 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के डॉ जितेंद्र जामदार को बड़े अंतर से हरा दिया। नगर निगम के 79 से 44 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। कांग्रेस के 26 और 7 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। अवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशियों ने 2 वार्डों में जीत दर्ज कर पार्टी का खाता खोला है।
06:19 PM, 17-Jul-2022
इन वार्ड से जीते एआईएमआईएम के प्रत्याशी
शहर में ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के दो प्रत्याशियों को जीत मिली है। वार्ड 49 से शमा परवीन और वार्ड 51 से समरीन ने जीत दर्ज की है। एआईएमआईएम की पार्टी के दोनों प्रत्याशियों ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया है।
शहर में ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के दो प्रत्याशियों को जीत मिली है। वार्ड 49 से शमा परवीन और वार्ड 51 से समरीन ने जीत दर्ज की है। एआईएमआईएम की पार्टी के दोनों प्रत्याशियों ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया है।
विज्ञापन
05:51 PM, 17-Jul-2022
इन वार्ड से जीते कांग्रेस के यह प्रत्याशी
कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी हर्षित यादव ने महात्मा गांधी वार्ड और प्रीति रजक ने बनारसीदास भनोट वार्ड से जीत दर्ज की है। द्वारिका प्रसाद वार्ड से जीतू ठाकुर 428 और भवानी प्रसाद वार्ड से अयोध्या प्रसाद तिवारी को 982 मतों से जीत मिली है।
05:46 PM, 17-Jul-2022
भाजपा के इन प्रत्याशियों ने जीत की दर्ज
जवाहर गंज वार्ड से भाजपा प्रत्याशी रजनी साहू ने 227 वोट से जीत दर्ज की है। अग्रसेन वार्ड से कमलेश अग्रवाल 1400 वोटों से जीत गए हैं। ग्वारीघाट वार्ड से शारदा प्रसाद कुशवाहा ने जीत हासिल की है। हनुमानताल वार्ड से कविता रैकवार 338 वोटों से जीत गईं हैं। राजीव गांधी वार्ड से मधुबाला राजपूत ने जीत का परचम लहराया है। गुप्तेश्वर वार्ड से निशा राठौर 393 वोट और सुभाष चंद्र बोस वार्ड से महेश राजपूत ने भी जीत दर्ज की है।
05:32 PM, 17-Jul-2022
हार के बाद बोले- भाजपा प्रत्याशी जामदार
भाजपा के महापौर प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र जामदार ने कहा कि जनता ने विकास के लिए अन्नु को चुना है। जनता का फैसाला मान्य है। मां नर्मदा की जैसा इच्छा थी वैसा ही हुआ है। उन्होंने अन्नु को काम दिया है, मैं उनका पूरा समर्थन और सहयोग करूंगा।
04:05 PM, 17-Jul-2022
जबलपुर से भाजपा के महापौर प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र जामदार अपने बूथ से हार गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह (अन्नू भैया) महापौर निर्वाचित हुए हैं। जगत बहादुर ने जितेंद्र जमादार को 187 वोट से हाराया है। इधर, महात्मा गांधी वार्ड से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी हर्षित यादव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी वार्ड मेरा परिवार है। मैं उम्र में भले ही कम हूं, लेकिन अनुभव कम नहीं है। जनसेवा के लिए मैंने पार्षद का चुनाव लड़ने का फैसला किया था। बता दें कि हर्षित यादव इसके पहले प्रशासनिक सेवा MPPSC की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:33 PM, 17-Jul-2022
वार्ड 24 और 3 में भाजपा प्रत्याशी जीते
हनुमानतल वार्ड क्रमांक 24 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी कविता रैकवार ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद उन्होंने कहा, जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और वार्ड का विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। त्रिपुरी वार्ड क्रमांक 3 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी सुनील गोस्वामी जीत गए हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना, जल जमाव की समस्या दूर करना मेरी प्राथमिकता है। सुनील गोस्वामी ने कहा, जनता की अपेक्षाओं में खरा उतरूंगा। दो वार्ड में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
03:19 PM, 17-Jul-2022
कांग्रेस 27 वॉर्डों में आगे
कांग्रेस 27 वॉर्डों में बढ़त बनाए हुए है, ओवैसी की पार्टी AIMIM ने वॉर्ड क्रमांक 49 जीत लिया है, जबकि एक निर्दलीय प्रत्याशी ने वॉर्ड क्रमांक 68 में जीत दर्ज की है।
03:18 PM, 17-Jul-2022
बीजेपी ने 8, एक वॉर्ड ओवैसी की पार्टी ने जीता
जबलपुर जिले के कुल वॉर्ड 79 में से बीजेपी ने वॉर्ड क्रमांक 44, 48, 57, 66, 67, 69, 70, 72 में जीत दर्ज कर ली है। कुल 8 वॉर्ड में जीत के साथ ही बीजेपी वॉर्डों 26 में आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस ने वॉर्ड क्रमांक 75,73,71,45 में जीत दर्ज की है।
03:06 PM, 17-Jul-2022
जनता ने शहर विकास के लिए मतदान किया: अन्नू
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि जनता ने शहर के विकास के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा कि महापौर बनने के बाद नर्मदा में मिलने वाले गंदे नालों पर रोक लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही जनता को बुनियादी सुविधाएं देना और शहर का सौंदर्यीकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। 5 वर्ष में शहर को महानगर की तर्ज पर विकसित करने का भी प्रयास करेंगे।