MP: पैरों से गूंथे गए मैदा के मोमोज सैकड़ों लोगों ने खाए, वायरल वीडियो देखकर पहुंचे थाने, पुलिस ने क्या किया?
Jabalpur Momos Viral: बरगी के उपतहसील कार्यालय के सामने 'खाटू श्याम' नाम से मोमोज की दुकान लगाने वाले संचालक का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह पैरों से मैदा गूंथते नजर आ रहा है।
विस्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी में मोमोज की दुकान चलाने वाले संचालक का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसी वीडियो में दुकान संचालक राजकुमार गोस्वामी पैरों से मोमोज बनाने वाली मैदा गूंथता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बरगी के युवाओं ने सरपंच के साथ जाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राजकुमार गोस्वामी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में आज पैरों से मैदा गूंथकर मोमोज बनाने की Video सामने आई। पुलिस ने मोमोज दुकान संचालक राजकुमार गोस्वामी और सचिन गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। pic.twitter.com/uME8Sx52JM
— PUNEET VIZH (@Puneetvizh) September 7, 2024विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजकुमार गोस्वामी की बरगी के उपतहसील कार्यालय के सामने 'खाटू श्याम' नाम से मोमोज की दुकान है। राजकुमार की दुकान पर बड़ी संख्या में लोग मोमोज खाने आते हैं। हाल ही राजकुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह अंडर गारमेंट पहकर पैरे से मैदा गूंथते नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने राजकुमार गोस्वामी और उसके साथी सचिन गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
राजस्थान का रहने वाला है आरोपी
राजकुमार गोस्वामी राजस्थान का रहने वाला है। वह पिछले तीन-चार साल से बरगी में एक किराए के मकान में रहकर मोमोज की दुकान चला रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
