फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur LS Election 2024: Biggest victory of Jabalpur Lok Sabha, BJP's Ashish Dubey won by 4.86 lakh votes.

Jabalpur LS Election 2024: जबलपुर लोकसभा की सबसे बड़ी जीत, भाजपा के आशीष दुबे 4.86 लाख वोटों से जीते

Tue, 04 Jun 2024 08:30 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 08:30 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे को 7,90,133 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव को 3,03,459 मत प्राप्त हुए थे। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राजेश चौधरी को 21,416 मत प्राप्त हुए। नोटा को 4 हजार 986 वोट मिले हैं। 

विज्ञापन
Jabalpur LS Election 2024: Biggest victory of Jabalpur Lok Sabha, BJP's Ashish Dubey won by 4.86 lakh votes.
जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में जबलपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव को 4 लाख 85 हजार 829 मतों से पराजित किया। मतों के आधार पर इस लोकसभा सीट से सबसे बड़ी जीत है। इस सीट पर भाजपा की यह लगातार आठवीं जीत है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जबलपुर लोकसभा सीट साल 1996 से भाजपा के कब्जे में है। जबलपुर सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है और जीत के अंतर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछला लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी तथा वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह ने 4 लाख 47 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की थी। भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे ने नया रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 4 लाख 85 हजार 829 मतों से जीत हासिल की है।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी पहले राउंड से बढ़त बनाए हुए थे, जो आखिरी तक कायम रही। भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे को 7,90,133 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव को 3,03,459 मत प्राप्त हुए थे। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राजेश चौधरी को 21,416 मत प्राप्त हुए। नोटा को 4 हजार 986 वोट मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed