फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Harvester fell 20 feet into the drain while crossing bridge, 4 including father and son died

Jabalpur: पुल पार करते समय 20 फीट नीचे नाले में गिरा हार्वेस्टर, हरियाणा निवासी पिता-पुत्र सहित चार की मौत

Sun, 21 Apr 2024 06:58 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 06:58 PM IST
सार

जबलपुर में सड़क हादसे में चार की मौत हो गई। अंधेरे में हार्वेस्टर 20 फीट गहरे नाले में गिर गया। तीन हरियाणा के रहने वाले हैं तो एक सागर जिले का निवासी था। 

विज्ञापन
Jabalpur: Harvester fell 20 feet into the drain while crossing bridge, 4 including father and son died
जबलपुर सड़क हादसे में चार की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रात के अंधेरे में बरसाती नाले के पुल से हार्वेस्टर 20 फुट की नीचे गिर गया। इस घटना में हार्वेस्टर सवार तीन व्यक्तियों की घटनास्थल पर मौत हो गई। एक व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन व्यक्ति हरियाणा तथा एक व्यक्ति खुरई सागर का निवासी है। पुलिस ने शवों को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


डीएसपी ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय के अनुसार हरियाणा के करनाल जिले में स्थित श्यामगढ़ निवासी सुखबीर (50) अपने बेटे अजय सिंह (25), पप्पू सिंह (25) तथा सागर जिले के खुरई निवासी खूब सिंह (30) के साथ हार्वेस्टर लेकर लगभग 20 दिन पहले जबलपुर आए थे। जबलपुर के कई गांव में गेहूं की फसल काटने के बाद उन्हें कुंडम थानान्तर्गत स्थित ग्राम बघराजी में फसल काटने का ऑर्डर मिला था। चारों व्यक्ति दरमियानी रात्रि हार्वेस्टर में सवार होकर तिलसानी होते हुए बघराजी जा रहे थे। करनपुरा की घाटी पार करने के बाद वे बरसाती नाले के पुल से गुजर रहे थे तभी हार्वेस्टर 20 फीट गहरे पुल से गिर गया। संभवतः अंधेरा होने के कारण हादसा हुआ है। 
विज्ञापन


रातभर पड़े रहे शव, पुलिस को सुबह मिली सूचना
सुबह लगभग 6 बजे घटना के संबंध में कुंडम पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इस घटना में हार्वेस्टर चला रहे अजय सिंह सहित पप्पू और खूब सिंह की घटनास्थल में मौत गई थी। कोई मदद नहीं मिलने से रातभर शव वहीं पड़े रहे। सुबह गंभीर रूप से घायल सुखबीर सिंह को पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया था। उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चारों शवों को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि घटना में मृत व्यक्तियों के परिवारजनों को मध्यप्रदेश शासन की तरफ से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed