{"_id":"61716bae9cc4c778b935369f","slug":"jabalpur-eow-raid-on-the-premises-of-mandla-janpad-panchayat-ex-ceo-incharge-nagendra-yadav-found-property-worth-lakhs-including-four-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबलपुर: मंडला जनपद पंचायत के पूर्व प्रभारी यादव के ठिकानों पर छापे, चार मकान समेत में लाखों की संपत्ति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबलपुर: मंडला जनपद पंचायत के पूर्व प्रभारी यादव के ठिकानों पर छापे, चार मकान समेत में लाखों की संपत्ति मिली
Thu, 21 Oct 2021 07:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:01 PM IST
सार
अनुपातहीन संपत्ति के आरोपी नागेंद्र यादव की भर्ती आदिवासी विभाग में छोटे से पद से हुई थी। वह अपनी जुगाड़ से मंडला जनपद पंचायत के सीईओ के प्रभारी पद तक पहुंच गए थे।
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराधा शाखा ने मंडला के सेवानिवृत्त जनपद पंचायत सीईओ नागेंद्र यादव के ठिकानों पर छापा मारकर लाखों की अनुपातहीन संपत्ति का पता लगाया है। यादव के जबलपुर, मंडला और भोपाल स्थित परिसरों पर एक साथ कार्रवाई की गई। जबलपुर, मंडला व भोपाल में यादव के चार मकान मिले हैं।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नागेंद्र यादव की भर्ती आदिवासी विभाग में छोटे से पद से हुई थी वह अपनी जुगाड़ से मंडला जनपद पंचायत के सीईओ का प्रभार संभाल रहे थे। अब वे रिटायर हो चुके हैं। पिछले 10 सालों में आरोपी ने अकूत संपत्ति बनाई है। उनकी संपत्ति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूरी नौकरी में 11 लाख रुपये पाने वाले नागेंद्र यादव के पास प्रारंभिक आकलन में 97 लाख रुपये की संपत्ति मिली है।
विज्ञापन
खुद के चार मकान फिर भी किराए पर रहता था
ईओडब्ल्यू सूत्रों के अनुसार आय से ज्यादा की संपत्ति के मामले में घिरे आरोपी नागेंद्र यादव का मंडला में दो, जबलपुर में एक और भोपाल में एक मकान मिला। आरोपी ने जबलपुर के तिलहरी स्थित थीम पार्क में बड़ा सा मकान बना रखा है। उसने इस मकान को 40 हजार रुपये में किराए पर दे रखा है। वह खुद 10 हजार रुपये किराए वाले मकान में रह रहा है। जबलपुर स्थित आरोपी के घर में सर्चिंग चल रही है। इसके बाद उसे लेकर एक टीम मंडला पहुंचेगी। वहां एक टीम पहले से जांच कर रही है।
विज्ञापन
