{"_id":"669015cd5a7ee932df0af3ee","slug":"jabalpur-eight-day-old-dead-body-of-a-dietitian-found-in-a-closed-room-she-was-a-resident-of-ghaziabad-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: बंद कमरे में मिली डाइटिशियन की आठ दिन पुरानी लाश, गाजियाबाद का रहने वाला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: बंद कमरे में मिली डाइटिशियन की आठ दिन पुरानी लाश, गाजियाबाद का रहने वाला था
Thu, 11 Jul 2024 10:57 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:57 PM IST
सार
निजी अस्पताल में पदस्थ डाइटिशियन की लाश बंद कमरे में मिली है। आनंद विहार कॉलोनी में मोती लाल साहू के मकान में गुलशन मल्होत्रा (45) किराए से रहता था। वह मूलत गाजियाबाद का रहने वाला था और जबलपुर में एक निजी अस्पताल में डाइटिशियन का कार्य करता था।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर के धन्वंतरि नगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले डाइटिशियन की लाश बंद कमरे में मिली है। डाइटिशियन की लाश लगभग आठ दिन पुरानी है। मृतक गाजियाबाद का रहने वाला है और जबलपुर में एक निजी अस्पताल में काम करता था।
धन्वंतरि नगर चौकी प्रभारी विनोद पाठक के अनुसार आनंद विहार कॉलोनी में मोती लाल साहू के मकान में गुलशन मल्होत्रा (45) किराए से रहता था। वह मूलत गाजियाबाद का रहने वाला था और जबलपुर में एक निजी अस्पताल में डाइटिशियन का कार्य करता था। मकान मालिक ने उसे अंतिम बार तीन जुलाई को देखा था। उसके कमरे से बदबू आने के कारण मकान मालिक ने गत रात पुलिस को सूचित किया।
पुलिस दरवाजा खोलकर अंदर गई तो देखा कि डायटिशियन की मौत हो गई है। डायटिशियन का शव लगभग आठ दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद लाश को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
नशे में उत्पात मचाने वालों को पुलिस आठ किमी दूर पीछा कर पकड़ा
एक अन्य मामले में जबलपुर में पुलिस ने कटनी के नम्बर की स्कार्पियो गाड़ी का करीब 8 किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ा है। स्कार्पियों में सवार युवक शराब के नशे में राह चलते लोगों के साथ गाली गलौज कर जा रहे थे। इन सभी को छोटी लाइन के पास पकड़ा है। जिस स्कार्पियों में युवक सवार थे, उसमें सामने की ओर पुलिस लिखा था।