{"_id":"655b92672af29aba8f0e520d","slug":"jabalpur-delhi-police-arrested-two-people-in-case-of-fraud-by-pretending-to-invest-in-insurance-policy-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, बीमा पॉलिसी में निवेश का झांसा देकर करोड़ों ठगी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, बीमा पॉलिसी में निवेश का झांसा देकर करोड़ों ठगी का मामला
Mon, 20 Nov 2023 10:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:37 PM IST
सार
Jabalpur News: जबलपुर में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार हुए लोगों ने बीमा पॉलिसी में निवेश का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर में बीमा पॉलिसी में निवेश का झांसा देकर डेढ़ से दो करोड़ रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गोसलपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में गोसलपुर थाना प्रभारी प्रियंका केवट ने बताया कि इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी किए जाने का भंड़ाफोड़ दिल्ली पुलिस ने किया था। इसमें छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पकड़े गए ठग लोगों को फोन करते थे और खुद को लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी, कर्मचारी बताते थे। इसके साथ लोगोंं को झांसा देकर कभी पॉलिसी कराने और उसके फायदे बताते हुए लालच देकर टैक्स भरने का कहने हुए हजारों रुपये ट्रांसफर करवाते थे। इसके अलावा फोन करके कभी पॉलिसी किश्त पेंडिग है, पैसे जमा करने होंगे नहीं तो अब तक की जमा राशि से वह हाथ धो बैठेंगे, कहते हुए चूना लगाते थे।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में यह बात सामने आई कि पकड़े गए आरोपी ठगी की रकम एजेंटों के खातों में मंगवाते थे। इनमें से दो नाम जबलपुर के निकले, जिनके खातों में रकम आती थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने जबलपुर में दबिश देकर शुभम कोर निवासी महंगवा और दिनेश दाहिया निवासी खमरिया गोसलपुर को गिरफ़्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
