फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Cyber Fraud bank account emptied as soon as downloaded photo on WhatsApp

MP News: व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर पूछा- इसे पहचानते हैं? डाउनलोड करते ही खाते से उड़े लाखों रुपये, कैसे की ठगी?

Fri, 04 Apr 2025 02:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 04 Apr 2025 02:12 PM IST
सार

Cyber Fraud: जबलपुर में स्टेशनरी व्यापारी के साथ व्हाट्सएप पर भेजी गई फोटो से ठगी हो गई। फोटो डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और ठग ने उनके बैंक खाते से दो लाख से अधिक रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन
Jabalpur Cyber Fraud bank account emptied as soon as downloaded photo on WhatsApp
जबलपुर में नए तरीके से ठगी की वारदात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक फोटो डाउनलोड करते ही बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए जाएं, क्या ऐसा हो सकता है? अगर, आपका जवाब नहीं है तो आप गलत हैं। मप्र के जबलुपर जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां, एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर आए फोटो को डाउनलोड किया तो उसके खाते से दो लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को खुद जालसाज ने फोटो भेजकर फंसाया था। उसने व्हाट्सएप पर भेजी एक तस्वीर के साथ लिखा था कि क्या आप इसे जानते हैं। इसके बाद फोटो डाउनलोड करते ही खाते से रुपये उड़ गए। अब पीड़ित ने ठगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, जबलपुर के शिव नगर में रहने वाले स्टेशनरी व्यापारी प्रदीप कुमार से ऑनलाइन ठगी शिकार हुए हैं। प्रदीप ने बताया कि 28 मार्च की सुबह करीब आठ बजे उनके पास एक अननोन नंबर से कॉल आया, उधर से बात करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपके व्हाट्सएप पर एक फोटो भेजा है। उसके डाउनलोड करके देखिए कि आप उसे पहचानते हैं? इसके बाद उन्होंने फोटो डाउनलोड की जो किसी बुजुर्ग की था, लेकिन वे उसे नहीं पहचानते थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  फिर बदलेगा मौसम, तापमान बढ़ने के आसार, कुछ जिलों में बादल छाएंगे, कहां-कैसा रहेगा हाल?

विज्ञापन
विज्ञापन

ठग ने बार-बार किया कॉल
कुछ देर बाद उसी नंबर से फिर कॉल आया, पर प्रदीप ने रिसीव नहीं किया। लेकिन, बार-बार आने पर प्रदीप ने कॉल रिसीव किया और बुजुर्ग को नहीं पहचानने की बात कहकर कॉल कट कर दिया। इसके बाद उसके फोन पर खाते में एक रुपये क्रेडिट (जमा) होने का मैसेज आया और फिर लगातार दो मैसेज रुपये विड्रोल (निकालने) करने के आए। किसी ने उनके खाते से पहली बार में एक लाख और दूसरी बार में एक लाख 10 हजार रुपये निकाले गए थे। 

ये भी पढ़ें: सौर ऊर्जा में इंदौर की ऐतिहासिक छलांग, 100 मेगावाट उत्पादन से बना नया रिकॉर्ड

नेट बैंकिंग शुरू कर रुपये किए ट्रांसफर
खाते से दो लाख 10 हजार रुपये कटने के बाद प्रदीप कैनरा बैंक पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें ठगी का पता चला। प्रदीप ने बताया कि वे नेट बैंकिंग का उपयोग नहीं करते हैं। फोटो के जरिए ठग ने उनका मोबाइल हैक कर नेट बैंकिंग शुरू की और हैदराबाद के एक बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद इन पैसों को वहां के एक एटीएम से निकाला गया है। पीड़ित प्रदीप ने साइबर सेल और कोतवाली थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैसे की फोटो भेजकर ठगी? 
इस साइबर ठगी में स्टेग्नोग्राफी तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिसमें किसी फाइल के अंदर एक और फाइल, एप्लिकेशन या कोडिंग छिपी होती है। जिसे खोलते या डाउनलोड करते ही आपका मोबाइल हैक हो जाता है। इससे आपके ओटीपी, मैसेज और अन्य सभी जानकारी साइबर ठग तक आसानी तक पहुंचते हैं। 

ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड की 500 से ज्यादा जमीनों पर सरकार की सख्ती, अवैध कब्जों की जांच तेज

कैसे बचें स्टेग्नोग्राफी से होने वाली ठगी से?

  • अनजान लोगों द्वारा भेजी गई फाइल या फोटो डाउनलोड न करें।
  • यदि कोई फोटो जरूरत से ज्यादा बड़ी साइज की दिखे, तो सतर्क रहें।
  • मोबाइल और बैंकिंग ऐप्स को हमेशा अपडेट रखें।
  • संदिग्ध लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से बचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed