{"_id":"64ca52cbce3c998b3b046df3","slug":"jabalpur-crime-news-middle-aged-woman-and-man-committed-suicide-due-to-love-affair-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: फांसी के फंदे पर लटके अधेड़ महिला-पुरुष, मामला प्रेम-प्रसंग का, आधार कार्ड से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: फांसी के फंदे पर लटके अधेड़ महिला-पुरुष, मामला प्रेम-प्रसंग का, आधार कार्ड से हुई पहचान
Wed, 02 Aug 2023 06:40 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Wed, 02 Aug 2023 06:40 PM IST
सार
जबलपुर जिले की लहार तहसील के अधेड़ महिला व पुरुष ने भेड़ाघाट थानान्तर्गत जंगल में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। महिला की उम्र पुरुष से अधिक थी। वहीं, मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन भेड़ाघाट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले की लहार तहसील में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भेड़ाघाट थानान्तर्गत आने वाले जंगल में महिला व पुरुष ने पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। महिला की उम्र पुरुष से अधिक थी। महिला के गायब होने से एक सप्ताह पहले उसके पति ने भी फांसी लगातार आत्महत्या की थी। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
भेड़ाघाट थाना प्रभारी के मुताबिक, धुआंधार व भेड़ाघाट के बीच बटियाघाट क्षेत्र स्थित जंगल में अधेड़ पुरुष तथा महिला की लाश एक पेड़ पर लटकी हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों के शव को पोस्टमॅार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुरुष सिर्फ लंगोट पहने हुए था, जिसके बाल व दाढ़ी बढ़ी हुई थी। महिला साड़ी पहने हुए थी। मृतकों के पास मिले आधार कार्ड से ही उन दोनों की पहचान हो पाई। पुरुष अविवाहित तथा महिला विवाहित थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दोनों अपने खेत से गायब हुए थे। महिला लगभग 15 दिन पहले घर से बिना बताये निकल आई थी। महिला के पति ने 26 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। घटना के संबंध में दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
