फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Constable arrested for taking bribe of 40 thousand outside the police station, was demanding bribe

Jabalpur: थाने के बाहर 40 हजार की रिश्वत लेते हवलदार गिरफ्तार, धमकी देकर मांग रहा था घूस

Thu, 01 Feb 2024 11:02 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 11:02 PM IST
सार

जबलपुर लोकायुक्त ने एक हवलदार को 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वह केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांग रहा था। 

विज्ञापन
Jabalpur: Constable arrested for taking bribe of 40 thousand outside the police station, was demanding bribe
रिश्वत के मामले हवलदार गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोराबाजार थाने में पदस्थ हवलदार उर्मिलेश ओझा को लोकायुक्त संगठन जबलपुर की टीम ने गुरुवार रात 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। उसे थाने से चंद कदम दूर चौराहे पर पकड़ा गया। उर्मिलेश को बाद में जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इधर रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए हवलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रिज रोड निवासी संदीप यादव ने वर्ष 2019 में एक व्यक्ति से जमीन का सौदा किया था। इस दौरान संदीप को उक्त व्यक्ति ने कुछ रुपये दिए। लेकिन बाद में सौदा रद्द हो गया। संदीप को उक्त व्यक्ति को कुछ रकम देनी थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते संदीप रुपये नहीं लौटा पा रहा था। इसके चलते उक्त व्यक्ति ने मामले की शिकायत गोराबाजार पुलिस से की। थाने के अधिकारियों ने इस शिकायत की जांच हवलदार उर्मिलेश ओझा को दी।
विज्ञापन


कई बार धमकाया, मांगे थे 50 हजार
शिकायत मिलने के बाद हवलदार ओझा ने संदीप से संपर्क किया और उक्त व्यक्ति की पूरी रकम लौटाने का दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं हवलदार ओझा ने उसे यह भी धमकी दी कि यदि वह उक्त व्यक्ति की रकम नहीं लौटाता और उसे 50 हजार रुपये नहीं देता, तो उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद संदीप ने मामले की शिकायत लोकायुक्त संगठन से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये लेकर थाने के बाहर बुलाया
संदीप ने हवलदार ओझा से बातचीत की। सौदा 40 हजार रुपये में तय हुआ। रिश्वत की रकम लेकर हवलदार ने संदीप को गुरुवार रात थाने के बाहर चौराहे पर बुलाया। यह जानकारी संदीप ने लोकायुक्त संगठन के अधिकारियों को दी। वे पहले से वहां पहुंच गए। जैसे ही संदीप ने हवलदार ओझा को 40 हजार रुपये दिए, वहां मौजूद टीम ने ओझा को दबोच लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed