फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: BJP leader's wife died in hospital, a year ago their son died due to drowning in the river.

Jabalpur: भाजपा नेता की पत्नी ने अस्पताल में तोड़ा दम, एक साल पहले बेटे की हुई थी नदी में डूबने से मौत

Sun, 28 Apr 2024 10:54 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 28 Apr 2024 10:54 AM IST
सार

भाजपा नेता व पूर्व भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल की पत्नी कबिता पटेल (55) निवासी अंध मुख बायपास की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Jabalpur: BJP leader's wife died in hospital, a year ago their son died due to drowning in the river.
पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता व पूर्व ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष शिव पटेल की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक साल पूर्व उनके जवान बेटे की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भाजपा नेता व पूर्व भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल की पत्नी कबिता पटेल (55) निवासी अंध मुख बायपास की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। भाजपा नेता शिव पटेल के इकलौते पुत्र अतुल पटेल (24) की गत वर्ष मई में नर्मदा नदी के तिलवारा घाट में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। युवक परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी मौत की मां कविता को गहरा सदमा लगा था। इस घटना से महिला को मानसिक आघात भी पहुंचा था।
विज्ञापन


संजीवनी नगर थाना प्रभारी रमेश कुमार नर्रे के अनुसार मेडिकल कॉलेज अस्पताल से कविता पति शिव पटेल की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहरीली वस्तु के सेवन की आशंका
सूत्रों के अनुसार महिला ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। जिसके कारण उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। मृत्यु के कारण की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed