फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur BJP leader beat up Dalit family then got an FIR registered victim family appealed to SP

Jabalpur News: भाजपा नेता ने दलित परिवार के साथ की मारपीट, फिर FIR भी कराई, पीड़ित परिवार ने लगाई SP से गुहार

Mon, 25 Nov 2024 09:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 25 Nov 2024 09:29 PM IST
सार

भाजपा नेता ने दलित परिवार के साथ मारपीट की और फिर एफआईआर भी करवा दी। पीड़ित परिवार ने एसपी से गुहार लगाई है। बता दें, दोनों पक्षों में घर के बाहर बाथरूम बनाने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Jabalpur BJP leader beat up Dalit family then got an FIR registered victim family appealed to SP
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर के बाहर बाथरूम बनाने की बात पर जबलपुर जिले के एक भाजपा नेता ने अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ दलित परिवार के घर पहुंचकर दबंगई दिखाई। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद के दौरान दलित परिवार के सदस्य को जूते-चप्पल से पीटने तथा बाल खींचकर मारने का आरोप लगाया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत पर दलित परिवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़ित परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


जबलपुर के रामनगर शाह नाला निवासी अनिल झारिया तथा वर्षा झारिया ने भाजपा नेता अमित द्विवेदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पट्टे की जमीन में उनका परिवार तीन दशकों से निवासरत है। घर के बाहर बाथरूम बना रहे थे। इसका विरोध भाजपा के बूथ अध्यक्ष अमित द्विवेदी कर रहा था। सोमवार की सुबह अमित अपने माता-पिता तथा साथियों के साथ उनके घर आया और विरोध करते हुए बच्चों को गाड़ियों में बैठाने लगा। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट प्रारंभ कर दी। इस दौरान भाजपा नेता, उसकी मां तथा अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जूते से मारा और वर्षा को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने की मारपीट : टीआई
तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के अनुसार रविवार की सुबह पेड़ काटने की बात पर अमित तथा अनिल झारिया में विवाद हो गया था। स्थानीय पार्षद सुनील कुमार गोस्वामी ने विवाद को सुलझा दिया था। सोमवार सुबह दोनों पक्ष में विवाद व मारपीट हो गई। वायरल वीडियों में दोनों पक्ष एक-दूसरे से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। अमित की शिकायत पर पुलिस ने अनिल व अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। अनिल ने घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी है। पुलिस उनकी शिकायत पर भी विधिवत कार्यवाही कर दोषियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed