फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Alleged BJP leader who shot the girl student arrested, surrendered after reaching the police station

Jabalpur: छात्रा को गोली मारने वाला कथित भाजपा नेता गिरफ्तार, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Mon, 19 Jun 2023 07:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 07:57 PM IST
सार

एमबीए छात्रा को गोली मारने वाले कथित भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कथित भाजपा नेता ने संजीवनी नगर चौकी में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Alleged BJP leader who shot the girl student arrested, surrendered after reaching the police station
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

जबलपुर में एमबीए छात्रा को गोली मारने वाले कथित भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कथित भाजपा नेता ने संजीवनी नगर चौकी में पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीएसपी गोरखपुर प्रतिष्ठा राठौर के अनुसार आयकर चौक निवासी 26 वर्षीय युवती वेदिका ठाकुर शुक्रवार शाम संजीवनी नगर मडफैया स्थित प्रियांश विश्वकर्मा से मिलने उसके कार्यालय गई थी। कार्यालय में युवती को गोली लगने पर प्रियांश ने उसकी तबीयत खराब होने की बात कहते हुए परिचितजनों को अस्पताल आने को कहा था। वह युवती को दमोह नाका स्थित निजी अस्पताल ले गया और उसे छोड़कर भाग गया। अस्पताल पहुंचने के बाद परिचितों को पता चला कि युवती को गोली लगी है।
विज्ञापन


संजीवनी नगर पुलिस ने कथित भाजपा नेता के खिलाफ पहले धारा 308 तथा 338 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। थाना प्रभारी क्रांति बर्वे का कहना था कि गलती से चली गोली युवती को लग गई थी। अस्पताल में भर्ती युवती के वायरल वीडियो में वह खुद बता रही थी कि प्रियांश ने उसे गोली मारी है। इसके बावजूद भी संजीवनी नगर थाना प्रभारी का कहना था कि गोली गलती से चली है। सोमवार दोपहर कथित भाजपा नेता संजीवनी नगर पुलिस चौकी पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के बाद आरोपी कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग तथा डीवीआर लेकर फरार हो गया था। इसकी बरामदी अभी तक नहीं हो पाई है। आरोपी को पुलिस मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश कर उसका रिमांड प्राप्त करने आवेदन पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गौरतलब है कि आरोपी युवक के संबंध भाजपा विधायक के स्वर्गीय पुत्र से थे। आरोपी युवक पूर्व में भाजयुमो से जुड़ा था। उसके कार्यालय में भाजपा नेताओं की फोटो लगी हुई थी। इसके अलावा फेसबुक में भी वह खुद को भाजपा से जुड़ा बताता था। नगर अध्यक्ष प्रभात साहू का कहना है कि भाजपा के किसी पद पर प्रियांश विश्वकर्मा नामक व्यक्ति नहीं है। वह पार्टी का सदस्य है कि नहीं इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed