{"_id":"666b1a133fcddacb06087caf","slug":"jabalpur-accident-pickup-vehicle-full-of-passengers-collides-with-a-chital-crossing-the-road-three-killed-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Accident: सड़क पार कर रहे चीतल से टकराया सवारियों से भरा पिकअप वाहन, तीन की मौत, पांच लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Accident: सड़क पार कर रहे चीतल से टकराया सवारियों से भरा पिकअप वाहन, तीन की मौत, पांच लोग गंभीर घायल
Thu, 13 Jun 2024 09:41 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2024 09:41 PM IST
सार
जबलपुर इलाके में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी पिकअप वाहन में सवार थे। ये वाहन अचानक सामने आए चीतल को बचाने में पलट गया था।
विज्ञापन
जबलपुर में पिकअप पलटने से तीन की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जबलपुर के खिलौता थानान्तर्गत सर्दा के समीप पिकअप वाहन के सामने अचानक चीतल आ गया। चीतल से टकराने के कारण पिकअप वाहन अनियंत्रित हो पलट गया। इस घटना में पिकअप सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई तथा आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच व्यक्तियों को उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। इस घटना में पिकअप वाहन से टकराने के कारण वन प्राणी चीतल की भी मौत हो गई।
एसडीओपी सिहोरा पारूल शर्मा के अनुसार ग्राम सिलौंडी जिला कटनी निवासी मजदूर वर्ग के लोग पिकअप वाहन में सवार होकर जा रहे थे। खिलौता थानान्तर्गत ग्राम सर्दा के समीप शाम 6.30 बजे अचानक जंगल से दूसरी तरफ जाने के लिए चीतल ने सड़क पर दौड़ लगा दी। चीतल एक दम से पिकअप वाहन के सामने आ गया, जिसके कारण पिकअप वाहन का चालक नियंत्रण खो बैठा। पिकअप वाहन चीतस को टक्कर मारते हुए पलट गया।
इस घटना में पिकअप में सवार सिलौंडी निवासी अदिक सिंह पिता विशंभर सिंह (50), सुकरत सिंह ठाकुर पिता हरि सिंह ठाकुर (50) निवासी महगंवा, ओम प्रकाश पिता राजकुमार मल्लाह (53) निवासी मल्लाहपुरा सिहोरा की घटनास्थल में मौत हो गई। इस घटना में पिकअप वाहन में सवार तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन व्यक्ति घायल हुए थे। पुलिस ने सूचना मिलते हुए घायलों को उपचार के लिए सिहोरा अस्पताल भिजवा दिया था। पांच व्यक्तियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। जिनके नाम संत सिंह, प्रिया पटेल, सोनिया पटेल, अनिल पटेल, लाल यादव बताए गए। एक घायल व्यक्ति का उपचार सिहोरा में जारी है और वह कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी डिंडौरी में पिकअप वाहन पलटने से 14 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। मालवाहन वाहन में मजदूरों को ले जाने पर कार्रवाई नहीं होने के कारण अक्सर ऐसी हृदय विदारक घटना घटित होती रही है और लोग असमय काल का ग्रास बन जाते हैं।