{"_id":"67c00043fe0919884308c862","slug":"jabalpur-accident-news-uncontrolled-pickup-fell-into-a-ditch-three-people-have-died-in-the-accident-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Accident News: अनियंत्रित पिकअप खाई में गिरी, हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Accident News: अनियंत्रित पिकअप खाई में गिरी, हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत
Thu, 27 Feb 2025 11:33 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:33 AM IST
सार
जबलपुर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, जिससे लोग उसके नीचे दब गए। हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी शादी पक्की करने जा रहे थे।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रिज के समीप पिकअप वाहन स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस घटना में पिकअप में सवार दो दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है। पिकअप में सवार लोग शादी पक्की करने के लिए जा रहे थे, परंतु रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
बरेला थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा के अनुसार पिकअप में सवार ग्राम ऐठा खेड़ा निवासी परिवार शादी पक्की करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बरेला ब्रिज के पास पहुंचने से पहले ही तेज रफ्तार पिकअप वाहन का स्टेयरिंग फेल हो गया। जिसके कारण पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया गया। पिकअप में सवार लोग वाहन के नीचे दब गए थे। इस घटना में पिकअप वाहन में सवार महिला, बच्चे और बुजुर्ग सहित दो दर्जन से अधिक व्यक्तियों को चोटें आई हैं। इस घटना के कारण शादी तय किए जाने की खुशी चीख पुकार में बदल गई।
पुलिस ने सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल में पहुंचकर पिकअप के नीचे दबे लोगों को निकाला। इसके बाद घायलों को तत्काल उपचार के 108 की मदद से मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना किया गया। घटना में चार व्यक्तियों को गंभीर चोट आई थी। जिनमें से तीन व्यक्तियों की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक व्यक्ति की जिन्दगी व मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।