{"_id":"64a24f6127be7ea8c50d6c94","slug":"jabalpur-accident-motorcycle-rider-dies-due-to-car-collision-incident-in-front-of-barela-temple-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Accident: कार की टक्कर से मोटर साइकिल सवार युवक की मौत, बरेला मंदिर के सामने की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Accident: कार की टक्कर से मोटर साइकिल सवार युवक की मौत, बरेला मंदिर के सामने की घटना
Mon, 03 Jul 2023 10:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 03 Jul 2023 10:02 AM IST
सार
बरेला के शारदा देवी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, हादसे में घायल युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
काम पर जाने के लिए घर से मोटर साइकिल पर निकले युवक को बरेला मंदिर के सामने एक कार ने टक्कर मार दी। जिसके कारण युवक को गंभीर चोटें आई थी। उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।
बरेला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कलगोडी निवासी नरेश यादव (उम्र 30 साल) काम पर जाने के लिए शनिवार देर रात घर से निकला था। जैसे ही वह शादरा मंदिर के सामने पहुंचा तो तेज रफ्तार से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीजे 5310 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। कार की टक्कर से युवक को सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई थी।
घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। क्षेत्रीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायल को लेकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।