{"_id":"6669d7af3fe2afe23e0b3af6","slug":"jabalpur-a-friend-got-him-killed-for-not-waiting-five-accused-of-murder-of-engineering-student-arrested-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: इंतजार न करने की बात पर दोस्त ने ही मरवा दिया था, इंजीनियरिंग छात्र की हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: इंतजार न करने की बात पर दोस्त ने ही मरवा दिया था, इंजीनियरिंग छात्र की हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार
Wed, 12 Jun 2024 10:45 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 10:45 PM IST
सार
जबलपुर में इंजीनियरिंग छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। छात्र को मामूली विवाद के बाद चाकुओं से गोद दिया गया था। दोस्त ने ही हत्या करवाई थी।
विज्ञापन
हत्या का आरोप में पांच युवक गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक इंजीनियरिंग छात्र को उसके दोस्त ने ही मौत के घाट उतार दिया। इसकी वजह प्रथम दृष्टया दोस्त के कहने पर इंतजार न करने की वजह से उपजे विवाद को बताया जा रहा है। सिविल लाइन थानांतर्गत क्षेत्र में हुई इस वारदात के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र में इंजीनियरिंग छात्र राहुल कुशवाहा की हत्या हो गई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी इंजीनियरिंग छात्र अमन कोरी और उसके पांच साथियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अमन कोरी ने आपसी विवाद पर अपने साथियों की मदद से राहुल कुशवाहा की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। बता दें कि मूलत: पिपरिया निवासी राहुल कुशवाहा (24) अपने दोस्त आनंद चौधरी के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 के बाहर पहुंचा था। जहां पर आनंद को किसी से उधार दिए गए रुपये वापस लेना थे। दोनों ही उसका इंतजार कर रहे थे। एक घंटे तक जब कोई नहीं आया तो राहुल अपनी गाड़ी उठाकर जाने लगा। आनंद के कहने पर भी राहुल नहीं रुक रहा था, इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा।
विवाद बढ़ते ही आनंद ने अपने साथियों को बुला लिया। इसमें आनंद के दोस्तों ने राहुल को पकड़ा और अमन कोरी ने चाकू निकालकर दनादन वार किए। हमले में राहुल के शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान राहुल कोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए सीसीटीवी के फुटेज देखे और अमन कोरी, अभिषेक ठाकुर, हर्ष वंशकार, आकाश तथा दीपू को गिरफ्तार कर लिया।