फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   IAS Transfers B Chandrashekhar asked for VRS Abhay Kumar Verma new commissioner of Jabalpur

IAS Transfers: बी. चंद्रशेखर ने मांगा वीआरएस, वर्मा जबलपुर के नए कमिश्नर, वरिष्ठ अफसर इधर से उधर

Thu, 30 Mar 2023 06:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 Mar 2023 06:01 PM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अफसर और जबलपुर कमिश्नर बी. चंद्रशेखर का वीआरएस आवेदन मंजूर कर लिया है। मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा है, उनकी जगह 2007 बैच के आईएएस अफसर अभय कुमार वर्मा को जबलपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य अफसरों के तबादले किए हैं।

विज्ञापन
IAS Transfers B Chandrashekhar asked for VRS Abhay Kumar Verma new commissioner of Jabalpur
बी. चंद्रशेखर ने मांगा वीआरएस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनवमी को अवकाश के दिन भी मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने वरिष्ठ अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। इसके तहत जबलपुर संभाग के कमिश्नर बी. चंद्रशेखर को मध्यप्रदेश शासन में सचिव बनाया गया है। हालांकि, अधिकृत सूत्रों के अनुसार उन्होंने तीन महीने की सैलरी के चेक के साथ वीआरएस आवेदन दिया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे मंजूर कर लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने यह फैसला क्यों लिया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। चंद्रशेखर की जगह अभय कुमार वर्मा को जबलपुर कमिश्नर बनाया गया है। वर्मा लोक शिक्षण आयुक्त पद पर थे। 2008 बैच के आईएएस अफसर वीरेंद्र सिंह रावत को वि.क.अ.-सह-इंदौर श्रम आयुक्त से सागर का वि.क.अ.-सह-कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इंदौर श्रम आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा को दिया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह 2009 बैच की आईएएस अफसर अनुभा श्रीवास्तव को हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम की प्रबंध संचालक से वि.क.अ.-सह-आयुक्त लोक शिक्षण बनाया गया है। उनके पास हस्तशिल्प निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। इसी तरह फैज अहमद किदवई को आयुष विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्वतंत्र कुमार सिंह को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के सीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, निधि निवेदिता को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रशेखर लड़ सकते हैं चुनाव...
बी. चंद्रशेखर ने जिस तरह वीआरएस आवेदन दिया और जिस जल्दबाजी से उसे राज्य शासन स्तर पर स्वीकार किया गया, उससे यह अटकलें लग रही हैं कि वह विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। तीन माह के पूर्व नोटिस की शर्त को भी शिथिल करने की बात राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे प्रस्ताव में लिखी है। चंद्रशेखर की अभी 15 साल की सेवा बाकी है। वे सेवा में रहते तो 2038 में रिटायर होते। चंद्रशेखर अलीराजपुर, डिंडौरी, बैतूल, झाबुआ, बालाघाट और रतलाम में कलेक्टर रहे हैं। यह सभी आदिवासी जिले हैं। ऐसे में उनके जरिये आदिवासी वोटबैंक को लुभाया भी जा सकता है। फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed