फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Haiwa trampled two youths riding a motorcycle

Jabalpur: हाईवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रौंदा, किसानी के काम से सिहोरा आए थे युवक

Mon, 09 Jan 2023 06:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 06:14 PM IST
सार

जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार हाईवा ने रौंद दिया। पुलिस हाईवा चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Haiwa trampled two youths riding a motorcycle
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्पप्रदेश के जबलपुर में हाईवा चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक हाईवा लेकर फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जबलपुर जिले के सेलवारा के रहने वाले 34 वर्षीय सत्येन्द्र सिंह अपने दोस्त राहुल दाहिया के साथ किसानी के काम से सिहोरा आए थे। भाई शरद ठाकुर भी अलग बाइक से उनके साथ आया था। तीनों युवक रविवार रात 9 बजे गांव लौट रहे थे। हिरण नदी पुल के समीप सामने से आ रही हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 8657 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सत्येन्द्र व राहुल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हाईवा चालक दोनों को रौंदते हुए वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घायल की मौत
खमरिया थानांतर्गत ओएफके स्कूल के सामने हुई सड़क दुर्घटना में आकाश मिंज (23) घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान आज सुबह युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed