MP News: रिसॉर्ट के कमरे में मिली खून से सनी युवती की लाश, फर्जी आईडी देकर युवक के साथ रुकने आई थी
युवती एक युवक के साथ आई थी। युवती की कलाई की नस कटी हुई थी और गले में गंभीर चोट के निशान थे। उसके साथ आया युवक फरार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर के तिलवारा थानान्तर्गत घाना स्थित एक रिसॉर्ट के कमरे में एक युवती की खून से सनी लाश मिली। मृतका युवती की शिनाख्त हो गई है। युवती एक युवक के साथ रिसॉर्ट में आई थी। रिसॉर्ट में रुकने के लिए फर्जी आईडी का उपयोग किया था।
तिलवारा थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया के अनुसार घाना स्थित रिसॉर्ट में रविवार को एक प्रेमी युगल आकर रुके थे। युवक ने आईडी के रूप में अभिजीत पाटीदार निवासी गुजरात का आधार कार्ड दिया था। रिसॉर्ट में रुकने के बाद युवक और युवती साथ में घूमने के लिए के लिए निकल गए और रात को वापस आए थे। सोमवार की शाम तक युवक को रिसॉर्ट में देखा गया था। इसके बाद वह कहीं चला गया था। युवती रात के समय कमरे में अकेले रुकी थी और खाने का ऑर्डर नहीं दिया था।
मंगलवार की सुबह भी कुछ आर्डर नहीं देने पर रिसॉर्ट के मैनेजर को शंका हुआ। उसने दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मास्टर चाबी से कमरा खोला तो बिस्तर पर युवती की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। युवती की कलाई की नस कटी हुई थी और गले में गंभीर चोट के निशान थे। घटना स्थल पर दो ब्लेड भी मिले थे। युवती के पास रखे बैग की जांच करने पर आधार कार्ड मिला। जिससे उसका नाम रेखा था।
आधार कार्ड के आधार पर शिनाख्त के लिए उसकी बुआ को बुलाया गया था। जिन्होंने फोटो देखकर बताया कि वो उनकी भतीजी नहीं है। जांच में पाया गया कि युवक और युवती के आईडी कार्ड फर्जी थे। पुलिस जांच में पता चला कि युवती कुंडम निवासी है। युवती ने परिजनों को बताया था कि वह जबलपुर में नौकरी करती है। युवती ने जिस संस्थान का नाम लिया था, वास्तव में वहां नौकरी नहीं करती थी। रिसॉर्ट के फुटेज से युवक की तस्वीर मिल गई है और उसकी तलाश जारी है। युवक के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
