फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Former BJP Mandal President Atul accused of running prostitution, arrested

Jabalpur News: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल पर देह व्यापार कराने का आरोप, गिरफ्तार, पार्टी से निष्कासित

Mon, 02 Jun 2025 10:47 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Jun 2025 10:47 PM IST
सार

आरोप है कि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया तथा मूलत डिंडोरी निवासी शीतल दुबे ने मिलकर एक महिला को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। अपने ही होटल में महिला को कमरा देकर बिना पैसे दिए ढाई साल तक उससे देह व्यापार कराया गया। 

विज्ञापन
Jabalpur News: Former BJP Mandal President Atul accused of running prostitution, arrested
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व भाजपा नेता अतुल चौरसिया पर अपने होटल में युवती से देह व्यापार करवाने का आरोप लगा है। ढाई साल से देह व्यापार करने के बाद भी युवती को रुपये नहीं दिये। युवती ने इस संबंध में गढ़ा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने गढ़ा बाजार के होटल ‘अतिथि’ में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया कि असम निवासी 25 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई की वह तीन साल पहले शहर आई थी। इस दौरान उसका संपर्क भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया तथा मूलत डिंडोरी निवासी शीतल दुबे से हुआ, जो इस समय गढ़ा में रहता है। दोनों ने उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। अतुल ने युवती को होटल में ही रहने के लिए कमरा दे दिया। कोई ग्राहक पहुंचता, तो अतुल और शीतल युवती को उनके कमरों में भेज देता। ग्राहक से मिलने वाली रकम अतुल और शीतल अपने पास रखते थे। युवती रुपयों की मांग करती, तो दोनों टाल देते। ढाई साल तक रुपये नहीं मिले, तो चार माह पहले युवती जैसे-तैसे होटल से निकलकर लार्डगंज इलाके में किराए के कमरे में रहने लगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बीएनपी थाना पुलिस ने पकड़ा नकली नोट बनाने वाला गिरोह, 15.41 लाख बरामद, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में उसने दोनों से पैसे मांगे लेकिन, दोनों ने फिर मना कर दिया तो युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार होटल आने वाले ग्राहकों से होटल के कमरे का किराया अलग से लिया जाता था। वहीं, युवतियों के लिए अलग से दो हजार से पांच हजार तक रकम चार्ज की जाते थे। पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है। पूछताछ के लिए न्यायायल से आरोपी अतुल का एक दिन का रिमांड प्राप्त किया गया है।

पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया भाजपा से निष्कासित
जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर की ओर से पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने पत्र जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया के आपराधिक प्रकरण में लिप्त होने व अपराधिक प्रकरण दर्ज होने से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और यह अनुशासनहीनता की दायरे में आता है, इस हेतु संगठन द्वारा अतुल चौरसिया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed