फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Fire breaks out in general store early morning, causing loss of Rs 50 lakh

Jabalpur News: जबलपुर में जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, 50 लाख का माल जलकर खाक

Sat, 11 Oct 2025 10:38 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 Oct 2025 10:38 PM IST
सार

जबलपुर के ओमती क्षेत्र के गलगला मोहल्ले में शनिवार तड़के तीन मंजिला जनरल स्टोर में भीषण आग लगी। आग के कारण लगभग 50 लाख रुपये का माल जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
Fire breaks out in general store early morning, causing loss of Rs 50 lakh
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओमती क्षेत्र के गलगला मोहल्ले में शनिवार तड़के एक जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। यह घटना सुबह लगभग साढ़े 3 बजे हुई, और कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के चलते तीन मंजिला दुकान जलकर खाक हो गई। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन लगभग 50 लाख रुपये का माल जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण अभी अज्ञात बताया गया है।
विज्ञापन


दमकल विभाग के अनुसार, परमल तेलनी की गलगला में तीन मंजिला किराना दुकान है। दूसरी और तीसरी मंजिल का उपयोग गोदाम के रूप में किया जाता है। शनिवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे दुकान में अचानक आग लग गई, जो कुछ ही समय में तीसरी मंजिल तक फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन


दमकल विभाग ने सबसे पहले जेसीबी मशीन की मदद से शटर तोड़कर आग पर काबू पाया। इससे आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल सकी। आग को पूरी तरह नियंत्रित करने में पांच से छह घंटे लगे। आग पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन से अधिक दमकल वाहन काम में लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  आधा तेरा-आधा मेरा: हवाला कांड में 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड, ऐसे रची गई डेढ़ करोड़ हड़पने की कहानी; इनसाइड स्टोरी

सीएसपी रितेश कुमार शिव ने बताया कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, वरना आस-पास की दुकानें और आवासीय मकान भी इसके चपेट में आ सकते थे। फिलहाल आग पूरी तरह बुझा दी गई है, लेकिन धुआं निकलने के कारण राहत कार्य जारी है। पुलिस और फायर टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार यह दुकान में चौथी बार आग लगी है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस तथा दमकल विभाग इसकी विस्तृत जांच कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed