फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Female Naxalite with a bounty of Rs 14 lakh arrested from Chicharangpur

Jabalpur: चिचरंगपुर से 14 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, छुड़ाने के लिए हॉक फोर्स फायरिंग करते रहे साथी

Fri, 06 Sep 2024 10:32 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Sep 2024 10:32 PM IST
सार

बालाघाट पुलिस ने हॉक फोर्स की मदद से 14 लाख की इनामी महिला नक्सली साजंती को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद, उसे छुड़ाने के प्रयास में नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग गए। महिला नक्सली के पास से लोडेड पिस्टल और कुल्हाड़ी बरामद की गई।

विज्ञापन
Jabalpur: Female Naxalite with a bounty of Rs 14 lakh arrested from Chicharangpur
पकड़ी गई नक्सली महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट पुलिस ने 14 लाख की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया। हॉक फोर्स महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लौट रही थी, तभी उसे छुड़ाने के लिए साथी नक्सलियों ने रास्ते में फायरिंग टीम पर फायरिंग प्रारंभ कर दी। हॉक फोर्स की टीम द्वारा जवाबी फायरिंग करने पर नक्सली भाग गए।
विज्ञापन


बालाघाट पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैहर थानान्तर्गत परसटोला-चिचरंगपुर के जंगल में नक्सली समूह की उपस्थिति के संबंध में जानकारी मिली थी। इसके बाद हॉक फोर्स की टीम को क्षेत्र में सर्चिंग के लिए लगाया गया था। सर्चिंग के दौरान टीम को दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। हॉक फोर्स की टीम को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया। टीम ने महिला नक्सली साजंती पति गणेश उम्र 32 साल को गिरफ्तार कर लिया। उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


पुलिस टीम महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लौट रही थी तो रास्ते में उसे छुड़ाने के लिए साथियों के द्वारा 30 से 40 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा भी 15 से 20 राउंड जवाबी फायरिंग की गई। जिसके बाद महिला नक्सली के साथी फरार हो गये। पुलिस ने महिला नक्सली के पास से एक मैगजीन लोडेड पिस्टल तथा कुल्हाडी बरामद की गयी। गिरफ्तार महिला नक्सली कान्हा-भोरमदेव डिवीजन के खटिया मोचा एरिया कमेटी की सदस्य है। वह मूलतः ग्राम नैनपुडा जिला गढ़चिरौली जिला महाराष्ट्र की निवासी है। उसकी गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश में 3 लाख,महाराष्ट्र में 6 लाख तथा छत्तीसगढ़ में 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उनके खिलाफ मध्य प्रदेश में मुखबिर की हत्या,हत्या का प्रयास से सहित आधा दर्जन प्रकरण दर्ज है। दूसरे प्रदेश से आपराधिक रिकॉर्ड प्राप्त किये जा रहे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed