फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Case of dowry harassment registered against retired TI and SI's son

Jabalpur News: सेवानिवृत्त टीआई व एसआई पुत्र पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Sun, 25 Aug 2024 06:50 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2024 06:50 PM IST
सार

Jabalpur News: सेवानिवृत्त थाना प्रभारी, एसआई पुत्र सहित पूरा परिवार दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी व नकदी की मांग करते हुए महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला वर्तमान में कटनी जिले से भाजपा विधायक की रिश्ते में बहन है।

विज्ञापन
Case of dowry harassment registered against retired TI and SI's son
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला थाना प्रभारी शशि धुर्वे से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका विवाह दिसंबर 2016 में आधारताल शोभापुर निवासी सेवानिवृत्त थाना प्रभारी नंद किशोर पांडे के पुत्र एसआई नितिन पांडे से हुआ था। 
विज्ञापन


विवाह में ससुराल पक्ष को 15 लाख रूपये नकद, स्कॉर्पियो गाड़ी, 35 तोला सोना तथा 40 तोला चांदी दी गयी थी। शादी के बाद ससुर नंद किशोर पांडे, पति नितिन पांडे, सास सीमा पांडे तथा देवर सुमित पांडे कम दहेज लाने का ताना देने लगे। इसके बाद उन्होंने दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी व नगदी की मांग करते हुए उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 
विज्ञापन


दहेज की मांग करते हुए ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के मामा भाजपा के कद्दावर नेता स्व प्रताप पांडे की भांजी है। स्वर्गीय प्रभात पांडे सिहोरा विधानसभा से दो बार तथा बहोरीबंद विधानसभा सीट से एक बार विधायक निर्वाचित हुए थे। वर्तमान में स्व प्रभात पांडे के बेटे प्रणय पांडे बहौरीबंद विधानसभा सीट से विधायक है। पीड़ित महिला की परवरिश मामा के घर सिहोरा में हुई थी और विधायक प्रणय पांडे ने उसका विवाह करवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed