फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Diarrhea outbreak spreading in rural areas in jabalpur

Jabalpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में फैला रहा डायरिया का प्रकोप, प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार छह लोगों की मौत

Tue, 30 Jul 2024 08:54 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2024 08:54 PM IST
सार

Jabalpur: जिले के ग्रामीण क्षेत्रों डायरिया का प्रकोप लगातार फैल रहा है। सिहोरा के बाद कुंडम व पाटन तहसील में भी डायरिया से लोगों की मौत हुई है। अनाधिकृत रूप डायरिया के कारण दस लोगों की मृत्यु होना बताई जा रही है।

विज्ञापन
Diarrhea outbreak spreading in rural areas in jabalpur
जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों डायरिया का प्रकोप लगातार फैल रहा है। सिहोरा के बाद कुंडम व पाटन तहसील में भी डायरिया से लोगों की मौत हुई है। अनाधिकृत रूप डायरिया के कारण दस लोगों की मृत्यु होना बताई जा रही है। प्रशासन के द्वारा डायरिया से 6 व्यक्तियों अधिकारिक तौर पर मौत स्वीकार की गयी है। दो बालक सहित चार व्यक्तियों की मौत अन्य कारणों से प्रशासन द्वारा बताई जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आठ जुलाई को सिहोरा तहसील के ग्राम भंडारा में डायरिया से एक बालक तथा एक महिला की मौत हो गयी थी। इसके अलावा एक दर्जन लोग डायरिया से ग्रस्ति हुए थे। जिसमें से चार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। पिछले एक सप्ताह में कुंडम तहसील के अंतर्गत हांडी पानी में डायरिया के प्रकोप से चार लोगों की मृत्यु का मामला सामने आया था। पाटन तहसील के पौंडी कला गांव में डायरिया के प्रकोप से चार व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि ग्राम हांडी पानी में डायरिया से दो व्यक्तियों की मौत हुई है। एक वृद्ध की आयु 91 साल थी, जिसकी प्राकृतिक मौत हुई है। बालक की मौत बीमारी के कारण हुई थी। पाटन के पौंडी कला गांव में दो व्यक्तियों की मौत एक समारोह में विषैली मिठाई खाने के कारण हुई थी। हमारी टीम ने खोवा की सप्लाई करने वाले व्यक्ति के पास से तीन क्विंटल खोवा बरामद किया है। डायरिया से अधिक तक 6 मौत हुई है तथा 50 से अधिक लोग प्रभावित हुए है। हमारी टीम लगातार पीड़ित इलाको में घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है। इसके अलावा गांव में अस्थाई स्वास्थ केंन्द्र व अस्पताल बनाये गये है। जिन्हें डॉक्टर व स्टॉफ को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed