{"_id":"656ebbaf8ce980121707de4c","slug":"dead-body-of-elderly-man-missing-for-3-days-found-in-bargi-dame-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: 3 दिनों से लापता बुजुर्ग का बरगी डैम में मिला शव, इलाज कराने गए थे, परिजनों ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: 3 दिनों से लापता बुजुर्ग का बरगी डैम में मिला शव, इलाज कराने गए थे, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
Tue, 05 Dec 2023 11:28 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:28 AM IST
सार
Jabalpur: तीन दिनों से संदिग्ध रूप से लापता बुजुर्ग का शव मिला है। बता दें कि ये शव अमरवाड़ा से कई मीलों दूर जबलपुर के बरगी डैम के अंदर मिला है। मामला क्या है, ये तो पुलिस की जांच के बाद पता चलेगा, लेकिन शव मिलने की खबर के बाद परिजनों ने अमरवाड़ा थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
3 दिनों से लापता बुजुर्ग का बरगी डेम में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरगी डैम में एक बुजुर्ग की तैरती हुई लाश मिली है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इस पूरे मामले के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा तत्काल कार्रवाई की मांग कर चक्काजाम कर दिया। बाद में एसडीओपी रविन्द्र मिश्रा और निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे ने परिजनों को समझाइश देकर मामले को शांत कराया और जांच के बाद निष्पक्ष जांच की बात कही।
विज्ञापन
तीन दिन से थे लापता
इधर, जानकारी में पुलिस ने बताया कि तीन दिन पूर्व दो दिसंबर को लहगडुआ निवासी 60 वर्षीय पुशु पिता श्याम राठौर घर से अमरवाड़ा में डाक्टर डेहरिया के यहां उपचार कराने की बात कहकर निकले थे, फिर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश के बाद उनकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में की थी, तीन दिसंबर को मतगणना के चलते पुलिस तलाश नहीं कर पाई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
हालांकि, इसके बाद सोमवार की सुबह परिजन उसकी तलाश कर रहे थे कि खबर मिली कि जबलपुर के बरगी में एक शव मिला है जिसकी शिनाख्त गायब पुशु राठौर के रुप में हुई है। इसके बाद परिजन शव लेने के लिए वहां रवाना हो गए, जबकि पुलिस भी अपने स्तर पर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
