फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Dead body of a young man going to meet his sister was found in the forest of katni

MP News: बहन से मिलने जा रहे युवक की जंगल में मिली लाश, गले में रस्सी बांधकर हत्या

Wed, 28 Sep 2022 02:45 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Sep 2022 02:45 PM IST
सार

कटनी जिले के ग्राम करेला के जंगल में पुलिस को एक युवक की लाश मिली है। युवक घर से अपनी बहन के ससुराल जाने के लिए निकला था।

विज्ञापन
Dead body of a young man going to meet his sister was found in the forest of katni
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक युवक की जंगल में लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बहन से मिलने कटनी जिले के ग्राम करेला जा रहा था। लेकिन रास्ते में अज्ञात आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। युवक का शव ग्राम सलखइयां के जंगल में मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक रामलखन पिता श्याम सुंदर जायसवाल उम्र 35 वर्ष निवासी बगैहा (पंचायत डोभा) मंगलवार की सुबह बहन के ससुराल जाने का कह कर घर से निकला था। लेकिन अज्ञात आरोपियों ने रास्ते में उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


पुलिस को घटना की जानकारी मंगलवार शाम को मिली, जिसके बाद सम्बंधित अमरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। युवक के गले में रस्सी के निशान हैं जिससे पता चलता है कि आरोपियों ने पीछे से रस्सी गले मे फंसाकर उसकी हत्या की है। बुधवार सुबह पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक शांत स्वभाव का था। उसका किसी से विवाद नहीं था। फिलहाल पुलिस सबूतों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed