फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Cost of one lakh on Public Education Commissioner

Jabalpur News: गलत शपथ पत्र पेश किया, हाईकोर्ट ने लोक शिक्षण आयुक्त पर लगाया एक लाख का जुर्माना

Sat, 10 Aug 2024 09:08 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2024 09:08 AM IST
सार

हाईकोर्ट की बेंच ने अपने फैसले में याचिकाकर्ता कंपनी को उसकी बकाया राशि 9 फीसदी ब्याज के साथ भुगतान करने के निर्दश। साथ ही जुर्माने के एक लाख रुपये भी याचिकाकर्ता को देने का फैसला सुनाया।

विज्ञापन
Cost of one lakh on Public Education Commissioner
high court

विस्तार

मध्य प्रदेश जबलपुर हाईकोर्ट बेंच ने गलत शपथ पत्र पेश करने पर लोक शिक्षण आयुक्त  पर एक लाख रुपए की कॉस्ट (जुर्माना) लगाई। जस्टिस राजमोहन सिंह और जस्टिस देवनारायण मिश्रा की खंडपीठ ने विभाग को निर्देशित किया कि याचिकाकर्ता कंपनी को उसका बकाया राशि का 9 फीसदी ब्याज के साथ भुगतान करे। साथ ही जुर्माने की राशि भी याचिकाकर्ता को देने के निर्देश दिए गए हैं, यह प्रक्रिया एक महीने में पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


भोपाल के कल्पना कंस्ट्रक्शन प्रोपराइटर पंकज गुप्ता की ओर से अधिवक्ता एनएस रूपराह ने पक्ष रखा। जिन्होंने बताया कि याचिकाकर्ता को तीन कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी और बाद में तीनों का वर्क ऑर्डर मिला। तीनों कार्य पूर्ण हुए तो तीन कंप्लीशन सर्टिफिकेट भी मिले। दो कार्यों का भुगतान हो गया, लेकिन तीसरे कार्य का दो तिहाई भुगतान रोक दिया गया। इसका कारण फंड की कमी बताया गया।
विज्ञापन


मामले पर सुनवाई के दौरान लोक शिक्षण आयुक्त ने अदालत को गुमराह करने के उद्देश्य से यह शपथ पत्र दिया कि चौथा कार्य अपूर्ण था, इसीलिए तीसरे कार्य का दो तिहाई भुगतान नहीं किया गया। न्यायालय ने इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए कॉस्ट अधिरोपित कर दी और शेष राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed