फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   College cashier embezzles Rs 8 lakh

जबलपुर के कॉलेज में गबन का मामला: महिला कैशियर पर 8 लाख रुपये के हेरफेर का आरोप, मामला दर्ज

Sat, 07 Mar 2026 09:01 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 09:01 AM IST
सार

जबलपुर के माढ़ोताल क्षेत्र में एक कॉलेज की महिला कैशियर पर करीब 8 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। ऑडिट में फीस राशि में हेरफेर सामने आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
College cashier embezzles Rs 8 lakh
आर्थिक अपराध। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में एक कॉलेज की महिला कैशियर द्वारा करीब आठ लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह गबन पिछले तीन वर्षों के दौरान किया गया।

विज्ञापन

माढ़ोताल थाना पुलिस के अनुसार करमेता स्थित डॉ. राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में बताया गया कि कॉलेज में कैशियर के पद पर कार्यरत प्रियंका शर्मा ने फीस और अन्य मदों में जमा होने वाली राशि में हेरफेर किया।

विज्ञापन

प्रारंभिक लेखा परीक्षण में सामने आया कि सत्र 2023–24 में कैश बुक में कुछ रसीदों को ऑनलाइन दर्शाकर करीब 2 लाख 14 हजार 900 रुपये की राशि का गबन किया गया। इसके अलावा नवंबर माह में कॉलेज में एनएएसी (NAAC) से संबंधित कार्य चल रहा था, जिसके लिए लगभग एक लाख रुपये नकद निकाले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: भोपाल में दुश्मन की दोस्ती पड़ी भारी: युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, अस्पताल में छोड़कर भागे बदमाश

जांच में यह भी पाया गया कि कई छात्रों से फीस लेने के बाद उन्हें आधिकारिक रसीद देने के बजाय हस्ताक्षरित पर्ची दी गई। इन पर्चियों के माध्यम से ली गई राशि करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है, जिसे कॉलेज के बैंक खाते में जमा किया जाना था, लेकिन वह जमा नहीं की गई।

शिकायत के अनुसार प्रियंका शर्मा ने छात्रों से ली गई फीस की राशि अपने पास रखकर अमानत में खयानत की। इस संबंध में पूर्व में सूचना देने पर उन्होंने आश्वासन दिया था कि 15 से 28 फरवरी के बीच पूरी राशि जमा कर देंगी। इसके एवज में उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गोविंदपुरा भोपाल का एक ब्लैंक चेक भी कॉलेज में जमा कराया था।हालांकि इसके बाद से प्रियंका शर्मा लगातार कॉलेज से अनुपस्थित हैं और फोन कॉल या संदेश का जवाब भी नहीं दे रही हैं।

शिकायत की जांच के दौरान छात्रों के बयान दर्ज किए गए और ऑडिट रिपोर्ट का परीक्षण किया गया। जांच में यह सामने आया कि छात्रों से नकद ली गई फीस को रजिस्टर में ऑनलाइन दिखाकर लगभग 2 लाख 44 हजार रुपये कॉलेज के बैंक खाते में जमा नहीं किए गए। पुलिस ने आरोपी प्रियंका शर्मा (42), निवासी कचनार सिटी, विजयनगर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed