{"_id":"63b5a0dc36700659257bef1c","slug":"cold-wave-in-jabalpur-three-days-holiday-declared-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम: जबलपुर-छिंदवाड़ा में ठंड का जोर, स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम: जबलपुर-छिंदवाड़ा में ठंड का जोर, स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित
Wed, 04 Jan 2023 09:23 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:23 PM IST
सार
शीतलहर की अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों में तीन दिन के अवकाश की घोषणा की है। यानी अब स्कूल सोमवार को खुलेंगे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। खासकर दिन का तापमान तेजी से गिरा है। बुधवार को जबलपुर में दिन के तापमान 24 घंटे में दो डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। दिन का पारा 16.7 डिग्री रहा। इधर शीतलहर की अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों में तीन दिन के अवकाश की घोषणा की है। यानी अब स्कूल सोमवार को खुलेंगे।
जबलपुर में शीतलहर के प्रकोप से लोगों को गलन भरी ठंड के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है। आसमान में बादलों का डेरा है और तीन दिन से सूर्य देवता के दर्शन भी दुर्लभ हैं। शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए जिला कलेक्टर ने स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। तापमान में गिरावट तथा शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला कलेक्टर सौरभ के सुमन ने आंगनवाड़ी तथा नर्सरी से कक्षा 5वीं तक कक्षाओं के लिए 5 जनवरी से 7 जनवरी तक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षक नियत समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। यह आदेश शासकीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसईसी से संबद्ध शालाओं के लिए मान्य होगा। 8 जनवरी को रविवार होने के कारण शालाओं में अवकाश रहेगा।
छिंदवाड़ा में नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल तीन दिन रहेंगे बंद
शीतलहर के चलते जिला कलेक्टर शीतला पटले ने नर्सरी से 5वीं तक के स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया है, जिसके चलते आगामी पांच जनवरी से सात जनवरी तक नर्सरी से 5वीं तक के सभी स्कूल पूरी तरह से बंद रहेंगे। यह आदेश निजी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा, देर रात जारी किए गए आदेश के मुताबिक कक्षा छठवी से 12वीं तक की सभी शालाएं दो पालियों में संचालित की जाएगी। उनका समय सुबह नौ बजे से साढ़े चार बजे का निर्धारित किया गया है। इस आदेश को हर स्कूल संचालक को मानना होगा।