फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   CBI tightens noose on retired regional commissioner

Jabalpur News: सेवानिवृत्त क्षेत्रीय आयुक्त पर सीबीआई का शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

Fri, 26 Sep 2025 09:06 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Sep 2025 09:06 PM IST
सार

सीबीआई ने कोल खदान क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय जबलपुर के पूर्व आयुक्त रविशंकर कश्यप पर आय से अधिक 2.16 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया। पहले उन्हें व लिपिक को रिश्वत लेते पकड़ा गया था। दस्तावेज जांच में आय-व्यय में भारी अंतर उजागर हुआ। 

विज्ञापन
CBI tightens noose on retired regional commissioner
CBI - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोल खदान के क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय जबलपुर में पदस्थ रहे क्षेत्रीय आयुक्त के खिलाफ सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रकरण दर्ज किया है। सीबीआई ने पूर्व में क्षेत्रीय आयुक्त तथा नौरोज़ाबाद जिला उमरिया कार्यालय में पदस्थ लिपिक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। इस दौरान सीबीआई ने क्षेत्रीय आयुक्त के घर से जब्त दस्तावेजों की जांच के बाद आय से दो करोड़ 16 लाख रुपये की संपत्ति अर्जित करने का प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यासीन मछली केस: मकान तोड़ने का मामला, भोपाल कलेक्टर और DCP क्राइम हुए दस्तावेजों के साथ हाईकोर्ट में उपस्थित
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोल खदान के क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय जबलपुर में पदस्थ रहे क्षेत्रीय आयुक्त रविशंकर कश्यप तथा नौरोज़ाबाद जिला उमरिया स्थित कार्यालय में पदस्थ लिपिक उमाशंकर तिवारी को गत मार्च माह में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पीसी एक्ट की धारा 7 के अंतर्गत अधिनियम 1988 (2018 में संशोधित) और बीएनएस की धारा 61(2) के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा की नई समन्वय टीम से ग्वालियर-चंबल अंचल नदारद, सिंधिया-तोमर विवाद का दिख रहा असर

इस दौरान सीबीआई ने क्षेत्रीय आयुक्त के घर में दबिश देकर दस्तावेज जब्त किए थे। दस्तावेजों की जांच के दौरान सीबीआई ने पाया कि 1 अप्रैल 2016 से 25 मार्च 2025 के बीच क्षेत्रीय आयुक्त की कुल आय 3 करोड़ 39 लाख 51 हजार रुपये थे। इस दौरान उन्होंने लगभग 2 करोड़ 99 लाख रुपए व्यक्त किए। इसके अलावा 2 करोड़ 68 लाख 51 हजार रुपये की संपत्ति एकत्र की। इस प्रकार उन्होंने इस दौरान उन्होंने 2 करोड़ 16 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। सीबीआई ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वर्तमान में आरोपी सेवानिवृत्त हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed