फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   A young man committed suicide by hanging himself after being harassed by his in-laws

Jabalpur News: ससुराल पक्ष से परेशान होने पर युवक ने लगाई फांसी, हुई मौत; एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

Tue, 15 Apr 2025 04:16 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 04:16 PM IST
सार

Jabalpur: मृतक ने अपनी मां को बताया कि ससुराल पक्ष ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मां जब रसोई में खाना बनाने गईं, तभी सत्यम ने पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। आइये जानते हैं मामला।

विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself after being harassed by his in-laws
युवक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एक युवक ने ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था और हाल ही में उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एसडीओपी सिहोरा पारुल शर्मा के अनुसार, खिलौंधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सकरी मोहल्ला निवासी शिवानी उर्फ पूर्णिमा गुप्ता (35) ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बेटे सत्यम गुप्ता (19) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने बताया कि सत्यम ने एक साल पहले दिनारी खमरिया निवासी अनुराधा गौंड से प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन

अनुराधा ने 22 मार्च को सिहोरा के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह नवजात के साथ अपने मायके चली गई थी। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे सत्यम अपनी पत्नी और बेटी से मिलने ससुराल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: संजय टाइगर रिजर्व में T28 बाघिन और उसके बच्चों का वीडियो वायरल, जंगल में सिखा रही शिकार करने की कला

वापस लौटने पर वह नशे की हालत में था और उसने अपनी मां को बताया कि ससुराल पक्ष ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मां जब रसोई में खाना बनाने गईं, तभी सत्यम ने पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मां ने बेटे को फंदे से उतारकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक की उम्र विवाह की न्यूनतम कानूनी आयु से कम थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed